Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी स्मृति ईरानी ने खुद ट्वीट कर दी। स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी COVID 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो भी लोग संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वह जांच करवाएं। स्मृति ईरानी बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। इससे पहले मोदी सरकार में गृहमंत्री अमित शाह समेत कई मंत्री और नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Recommended Video

    Smriti Irani Corona Positive, Bihar Elections में कर रही थीं प्रचार | वनइंडिया हिंदी
    Union Minister Smriti Irani has tested positive for COVID 19

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा- इस बात का ऐलान करने के लिए शब्दों का चयन मेरे लिए दुर्भ है। इसलिए इसे साधारण रखते हुए कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और उन लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं वे जल्द से जल्द अपनी जांच करवा लें। इससे पहले, चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी के एक और स्टार प्रचार और पार्टी के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन रैली करते हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई लोगों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गडकरी ने ईरानी के ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट में कहा, मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह, दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और अन्य का कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया जा चुका है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+