स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- हिम्मत है तो गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं

हिम्मत है तो गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं राहुल गांधी: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा है कि राहुल गांधी में अगर हिम्मत है तो वो गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को गुजरात और यहां के लोगों से बहुत से परेशानी दिखती है। मेरा चैलेंज है कि गुजरात से चुनाव लड़कर और जीतकर दिखा दें। ईरानी ने गुजरात निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान ये कहा है। उन्होंने राहुल गांधी के हाल ही में असम में दिए एक बयान को लेकर ये कहा है।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दी चुनौती, Smriti Irani Dares Rahul Gandhi To Contest Gujarat Polls, Smriti Irani, Rahul Gandhi, Gujarat, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी

राहुल गांधी ने हाल ही में असम में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि असम में चाय के बागानों में काम करने वाले मजदूर को सिर्फ 167 रुपए दिए जाते हैं। वहीं पूरे के पूरे बागान गुजरात के कारोबारियों को दे दिए जाते हैं। राहुल ने कहा था कि हम सरकार में आए तो कारोबारियों से ये पैसा मजदूर की जेब तक पहुंचाएंगे। इसी बयान को लेकर भाजपा राहुल पर हमलावर है। गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इसे कांग्रेस की गुजरातियों के प्रति नफरत कहा था तो अब स्मृति ईरानी ने राहुल पर निशाना साधा है।

गलतफहमी दूर कर लें राहुल गांधी

स्मृति ईरानी ने मंगलवार को गुजरात के नवसारी में एक सभा में कहा, गुजरात के लिए कांग्रेस के भीतर नफरत नई बात नहीं है।राहुल गांधी और उनकी पार्टी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के निर्माण का भी विरोध किया था। अब राहुल गांधी असम में कह रहे हैं कि वो गुजरात के छोटे चाय कारोबारियों की जेब से रकम निकलवा लेंगे। उनके इस प्रदेश के लोगों से ही परेशानी है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देती हूं कि अगर उनमें साहस है तो वह गुजरात से चुनाव लड़ें। उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+