केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की हुई दो सर्जरी, हालत स्थिर, गोवा जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Union Minister Shripad Naiks Condition Stable After Accident: सोमवार को केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की कार गंभीर सड़क हादसे की शिकार हो गई, जिसमें उनकी पत्नी और सहायक की मौत हो गई और वहीं केंद्रीय मंत्री नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए। वो गोवा के अस्पताल में एडिमट हैं, उनकी रात में ही दो सर्जरी हुई हैं, फिलहाल अभी वो खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीपद नाइक के हाथों और पैरों का ऑपरेशन किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नाइक से मिलने आज गोवा जाने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं आज गोवा जाऊंगा, संकट और दुःख की इस घड़ी में ईश्वर श्रीपद नाइक के परिवार को संबल और शक्ति प्रदान करें। तो वहीं सीएम प्रमोद सावंत के मुताबिक, श्रीपद नाइक अभी खतरे से बाहर हैं और उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। कल रात में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गोवा के मुख्यमंत्री से बात की थी और केंद्रीय मंत्री के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा था।
अंकोला के पास नाइक की गाड़ी हुई गंभीर हादसे की शिकार
मालूम हो कि सोमवार को कर्नाटक में एक धर्मस्थल से गोवा लौटने के दौरान कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले में अंकोला के पास नाइक की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई थी। सभी लोगों को पहले उत्तरी कन्नड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां नाइक की पत्नी विजया नाइक ने इलाज को दौरान दम तोड़ दिया जबकि अंकोला में प्राथमिक इलाज के बाद श्रीपद नाइक को देर रात गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां रात में ही उनकी दो सर्जरी हुई।
राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक के निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने ट्वीट कर विजया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया था, उन्होंने लिखा था ' सड़क दुर्घटना में विजया नाइक जी की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं आशा है कि भगवान उन्हें और उनके परिवार को इस नुकसान से उबरने की शक्ति प्रदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications