जो वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर सकते, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं: केंद्रीय मंत्री
नई दिल्ली। आर्टिकल 370 को हटाए जाने के खिलाफ बोलने पर कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने तीखा हमला बोला है। शनिवार को सारंगी ने का कि जो लोग वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर सकते हैं उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सारंगी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की धुर विरोधी राजनीतिक पार्टियों नेन इस मसले पर पीएम मोदी का समर्थन किया है, उस वक्त कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। अमित शाह ने यह साफ कर दिया है कि पीओके और सियाचिन भी भारत का हिस्सा हैं।

पहली बार ओडिशा के बालासोर से लोकसभा पहुंचने वाले सारंगी ने कहा कि जो लोग वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर सकते हैं उन्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिस दौरान सारंगी ने यह बयान दिया उनके साथ जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। इस दौरान सारंगी ने कहा कि आर्टिकल 370 को 72 वर्ष पहले ही खत्म कर देना चाहिए था। 72 वर्ष के बाद मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों को सभी अधिकार दिए हैं।
सारंगी ने कहा कि मौजूदा समय में इस तरह का माहौल है जम्मू कश्मीर में शांति है, कश्मीर की बेटियां भारत के बाहर भव्य शादी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि टुकड़ेृ-टुकड़े गैंग और आतंकियों के समर्थक इस वक्त सबसे ज्यादा परेशान हैं। मानवाधिकार के हनन के आरोप पर भी सारंगी ने तीखा पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद कुछ लोग मानवाधिकार की बात कर रहे हैं। लेकिन इन लोगों को कभी भी इस बात से तकलीफ नहीं हुई कि घाटी में अलग-अलग घटनाओं में सैकड़ों सैनिकों को मार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications