'अग्निपथ सही इरादे से लाए हैं, कुछ आंदोलन कर रहे क्योंकि...', केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों हो रहा है विरोध

'अग्निपथ सही इरादे से लाए हैं, कुछ आंदोलन कर रहे क्योंकि...', केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों हो रहा है विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 18 जून: सशस्त्र बलों के लिए अल्पकालिक भर्ती योजना अग्निपथ स्कीम को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि अग्निपथ योजना सही इरादे से लाई गई थी लेकिन कुछ लोग "गलतफहमी" के कारण आंदोलन कर रहे हैं। मुरलीधरन ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हमेशा युवाओं की चिंताओं के प्रति विचारशील और उनके मुद्दों के प्रति संवेदनशील रही है। अग्निपथ स्कीम के तहत केंद्र सरकार 4 सालों के लिए युवाओं को सेना में भर्ती करेगी।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Violence: अग्निपथ को Congress ने बताया Notebandi जैसा फैसला | वनइंडिया हिंदी ।*news
    AGNIPATH

    विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''सरकार सही इरादे से अग्निपथ योजना लाई है, शायद कुछ लोग गलतफहमी के कारण आंदोलन कर रहे हैं। सरकार नागरिकों के मुद्दों के प्रति उत्तरदायी है। इसलिए उम्र बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है।'' उन्होंने कहा, "उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हमेशा युवाओं की चिंताओं के प्रति संवेदनशील रही है और इसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।"

    बता दें कि शुक्रवार (17 जून) को देशभर में प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ पथराव की और ट्रेनों में आग लगा दी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध किया। उग्र विरोध के बीच दर्जनों ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया। तेलंगाना के सिकंदराबाद में हिंसक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+