'वेदों से मिटेगा आतंकवाद, मेरा सपना ऐसे भारत का है जहां राष्ट्रपति वेद के साथ लें शपथ'
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सत्यपाल सिंह ने कहा है कि वह एक ऐसे भारत का सपना देखते हैं जहां राष्ट्रपति वेदों की शपथ लेकर अपना कार्यभार संभालें। ये बिल्कुल उसी तरह से है जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति शपथ लेते समय बाइबिल हाथ में रखते हैं और उसकी शपथ लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में अपराध, आतंकवाद जैसी जितनी भी समस्याएं हैं उन सबका निदान सिर्फ और सिर्फ वेदों के जरिये ही हो सकता है। अगर इस देश का गौरव पुनः लौटाना है तो हमें फिर से वेदों की ओर जाना पड़ेगा।

आर्य समाज के वैश्विक सम्मेलन के शुभारंभ में बोले केंद्रीय मंत्री
आर्य समाज के चार दिवसीय वैश्विक सम्मेलन के शुभारंभ के मौके पर गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने ये टिप्पणी की। उन्होंने इसे आर्य समाज के अनुयायियों का महाकुंभ करार दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने देखा है जब अमेरिकी के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हैं तो उनके एक हाथ में बाइबिल होती है, वो बाइबिल की शपथ लेकर अपना पदभार ग्रहण करते हैं। मैं भी एक ऐसे भारत का सपना देखता हूं जहां राष्ट्रपति अपने हाथ में वेद (हिंदू धार्मिक ग्रंथ) लेकर अपने पद की शपथ लेंगे।
'अपराध-आतंकवाद का निदान वेदों से'
सत्यपाल सिंह ने आगे कहा, "जितने भी अपराध, आतंकवाद, समस्याएं हैं, उन सबका निदान अगर कोई कर सकता है तो वो वेदों के विचार, ऋषि ज्ञान ही कर सकते हैं... अगर इस देश के गौरव को पुन: लौटाना है तो हमें पुन: वेदों की तरफ जाना पड़ेगा।" इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती ने महिलाओं के अधिकारों की बात कही। "असल में, वो पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का संदेश दिया था।"

'पहले डार्विन के सिद्धांत को दिया था गलत करार'
बता दें कि सत्यपाल सिंह इससे पहले भी अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने डार्विन के सिद्धांत को गलत करार दिया था। इसी साल जनवरी में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि इंसानों के क्रमिक विकास संबंधी चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत वैज्ञानिक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में इसे बदलने की भी बात कही। महाराष्ट्र में ऑल इंडिया वैदिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि हमारे पूर्वजों ने कभी किसी कपि के इंसान बनने का उल्लेख नहीं किया है।
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications