सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी काम नहीं हो रहा तो वीआरएस ले लो

नई दिल्‍ली। केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे मिनिस्‍टर नितिन गडकरी ने गुरुवार को सरकारी बाबुओं को सख्‍त चेतावनी दी है। उन्‍होंने साफ-साफ कह दिया है कि अगर वे अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं तो वीआरएस ले सकते हैं।

nitin-gadkari-2

गडकरी ने उन्‍हें सख्त लहजे में ठीक से काम करने की चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा है कि वे भारत के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा हासिल करने के रास्ते में बाधा ना बनें।

हर दिन 100 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रहे राजमार्ग मंत्री ने कहा कि अधिकारियों की सुस्ती या लालफीताशाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सिस्टम को साफ करने के लिए ऐसे अधिकारियों को बाहर कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया भारत में निवेश करने को तैयार है। लेकिन हम अपने बजटीय आवंटन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। पांच लाख करोड़ रुपए के काम के लिए हमें तेजी से मंजूरी की जरूरत है। इसके अलावा परियोजना रिपोर्ट जल्द बननी चाहिए। लेकिन अधिकारी फाइल दबाकर बैठें हैं और फैसले नहीं कर रहे। जो लोग काम नहीं करना चाहते, कृपया कर वे वीआरएस ले लें।

गडकरी ने कहा है कि सरकार को सकारात्मक सोच वाले लोग चाहिए। सोच में बदलाव होना चाहिए। बाबुओं के प्रदर्शन का ऑडिट होगा।

गडकरी ने यह बात वर्ल्‍ड बैंक वित्तपोषित परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए सड़क परिसंपत्ति प्रबंधन पर कार्यशाला में कही। उन्‍होंने अधिकारियों से नकारात्मक दृष्टिकोण छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि हम उन लोगों को दंडित करने से हिचकिचाएंगे नहीं, जो काम नहीं करतें।

गडकरी ने बताया कि मंत्रालय ने प्रति दिन 100 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा है। जब तक हम परियोजनाओं को तेजी से मंजूर नहीं करेंगे, यह काम संभव नहीं हो पाएगा। गडकरी के मुताबिक जब नई सरकार बनी थी तो सड़क निर्माण की रफ्तार दो किलोमीटर दैनिक थी, यह अब 18 किलोमीटर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+