चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना पॉजिटिव, राजनाथ सिंह और नड्डा पहले ही हैं संक्रमित

नई दिल्ली, जनवरी 11। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के बड़े नेताओं के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नितिन गडकरी ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Recommended Video

    Coronavirus Update: Nitin Gadkari भी Corona Positive, ट्वीट कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    Nitin Gadkari

    मेरे संपर्क में आए लोग कराएं टेस्ट- गडकरी

    मंगलवार रात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा, "मेरे अंदर कोरोना के बहुत हल्के लक्षण थे, मैंने टेस्ट कराया और आज मेरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा हूं। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन में रखा है। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी अपना टेस्ट जरूर करवा लें और खुद को आइसोलेट रखें।" आपको बता दें कि नितिन गडकरी ने हाल ही में एक बड़े न्यूज चैनल की एक महिला एंकर को इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के दौरान गडकरी और महिला एंकर दोनों ही बिना मास्क के थे।

    सोमवार को ये नेता आए थे पॉजिटिव

    आपको बता दें कि सोमवार को देश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन सभी नेताओं ने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+