अब नितिन गडकरी ने बांधे इंदिरा गांधी की तारीफों के पुल, कहा- उन्होंने बिना आरक्षण खुद को साबित किया

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की है। इसके पहले भी नितिन गडकरी पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की तारीफ कर चुके हैं। नितिन गडकरी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि इंदिरा गांधी ने खुद को साबित किया, उन्हें किसी आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए बिना आरक्षण के इंदिरा गांधी ने अन्य पुरुष नेताओं से बेहतर कार्य किया। नितिन गडकरी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के कार्यक्रम ये बातें कहीं।

union minister nitin gadkari praises indira gandhi on women reservation

नितिन गडकरी ने कहा कि वे महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है लेकिन वे जाति-धर्म आधारित राजनीति के खिलाफ हैं। नितिन गडकरी ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जिक्र किया और कहा कि इन महिला नेताओं ने राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा कार्य किया और आरक्षण के बिना अपने आप को साबित किया।

गडकरी ने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर राजनीति करना गलत है, वे इसके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जाति-धर्म के आधार पर कोई व्यक्ति बेहतर नहीं होता है बल्कि उसकी समझ और ज्ञान के आधार पर उसका आंकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्या कभी किसी ने साईं महाराज का धर्म पूछा या फिर किसी ने पूछा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जाति क्या थी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+