'ऐसे कैसे कोई बना सकता है...', नितिन गडकरी ने अक्षय कुमार से करवाया ऐसा विज्ञापन कि हो गए ट्रोल

'ऐसे कैसे कोई बना सकता है...', नितिन गडकरी ने अक्षय कुमार से करवाया ऐसा विज्ञापन कि हो गए ट्रोल

नई दिल्ली,12 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में सड़क सुरक्षा अभियान और रोड एक्सीडेंट से बचने के लिए एक विज्ञापन में काम किया। इस वीडियो को सड़क परिवहन और राजमार्ग के सहयोग से बनाया गया है। इस वीडियो को शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर शेर भी किया है। वीडियो में कारों में छह एयरबैग को बढ़ावा दिया गया है। हालांकि विज्ञापन का कॉनसेप्ट लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। सड़क सुरक्षा अभियान वाले इस वीडियो की सोशल मीडिया पर आलोचना की गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

लोगों ने कहा- दहेज प्रथा को ये विज्ञापन बढ़ावा देता है...

लोगों ने कहा- दहेज प्रथा को ये विज्ञापन बढ़ावा देता है...

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस विज्ञापन की आलोचना की है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि विज्ञापन दहेज की प्रथा को बढ़ावा दे रहा है, जो देश में एक दंडनीय अपराध है। वीडियो में एक पिता को दुल्हन की विदाई पर रोते हुए देखा जा सकता है। और एक पुलिस वाले का करिदार निभा रहे अक्षय कुमार दुल्हन के पिता को नवविवाहित जोड़े को सिर्फ दो एयरबैग वाली कार में भेजने के लिए ताना मारते हैं।

'ऐसे कैसे कोई बना सकता है,ये क्रिएटिव कौन पास करता है...'

'ऐसे कैसे कोई बना सकता है,ये क्रिएटिव कौन पास करता है...'

विज्ञापन को "समस्याग्रस्त" बताते हुए, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हैरानी जताई है कि ऐसे क्रिएटिव कौन पास करता है, ऐसे कैसे कोई बना सकता है...जो दहेज की बुराई और आपराधिक कृत्य को बढ़ावा देते हैं।"

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ''यह एक ऐसा समस्याग्रस्त विज्ञापन है। ऐसे क्रिएटिव कौन पास करता है? क्या सरकार कार के सुरक्षा पहलू को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च कर रही है या इस विज्ञापन के माध्यम से दहेज की बुराई और आपराधिक कृत्य को बढ़ावा दे रही है?''

'ये भारत सरकार आधिकारिक तौर पर दहेज को बढ़ावा देती है'

'ये भारत सरकार आधिकारिक तौर पर दहेज को बढ़ावा देती है'

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि, ''यह भारत सरकार को आधिकारिक तौर पर दहेज को बढ़ावा देने के लिए देखना है।" सड़क सुरक्षा विज्ञापन भारतीय समूह टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की रविवार को एक कार दुर्घटना में मृत्यु के बाद शुरू किया गया था, साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि कार दुर्घटना दोषपूर्ण सड़क डिजाइन के कारण हुई और सरकार छह एयरबैग के लिए दबाव डालकर सड़कों को ठीक करने के बजाय जिम्मेदारी से ध्यान हटा रही थी।''

'यह विज्ञापन गड्ढा है, पूरी तरह से प्लॉट खो दिया...'

'यह विज्ञापन गड्ढा है, पूरी तरह से प्लॉट खो दिया...'

एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह विज्ञापन गड्ढा है। पूरी तरह से प्लॉट खो दिया। क्या यह शादी के बारे में है, दुल्हन के बारे में है, या दहेज के बारे में, या फिर 6 एयरबैग कार के लिए,,,यह क्या है? ये सरकारी विज्ञापन इतने बचकाने और गलत कल्पना कैसे कर सकते हैं। वे सुरक्षा के बारे में किसी अन्य तरीके से बात नहीं कर सकते थे।'

'सिर्फ भारत सरकार ही ऐसा कर सकती है...'

'सिर्फ भारत सरकार ही ऐसा कर सकती है...'

एक अन्य ने लिखा, केवल भारत में ही सरकार करदाताओं का पैसा एक दंडनीय अपराध, दहेज को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन अभियान बनाने के लिए खर्च करेगी। ऐसा सिर्फ यहां ही हो सकता है।''

इससे पहले शुक्रवार को, नितिन गडकरी ने अक्षय कुमार को राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, "सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के उनके प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।" उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हम जागरूकता और जनभागीदारी से भारत में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+