राहुल गांधी भूल गए M से मोतीलाल नेहरू का भी नाम शुरू होता है: तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को खुद कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि राहुल भूल गए होंगे कि मोतीलाल नेहरू का नाम भी M से ही शुरू होता है।

Reaction on Rahul Gandhi statement : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक बार फिर बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि क्यों कई तानाशाहों के नाम ऐसे हैं, जो M से शुरू होते हैं? राहुल के इस हमले के बाद बीजेपी नेता लगातार उनपर पलटवार कर रहे हैं। अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

TOMAR

Recommended Video

      Rahul Gandhi के निशाने पर PM Narendra Modi, ट्वीट कर बताए 7 Dictators के नाम | वनइंडिया हिंदी

      कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों को खुद कांग्रेस भी गंभीरता से नहीं लेती है। राहुल गांधी को इस तरह की टिप्पणी करने से पहले अपने भीतर झांककर देखना चाहिए। कुछ बोलने से पहले सोचें, तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल भूल गए होंगे कि मोतीलाल नेहरू का नाम भी M से ही शुरू होता है।

      RAHUL TWEET

      दरअसल, राहुल गांधी ने आज सुबह एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'क्यों कई तानाशाहों के नाम ऐसे हैं, जो M से शुरू होते हैं?' इसी के साथ ही उन्होंने विश्व के कुछ तानाशाहों के नाम जैसे मार्कोस (Marcos), मुसोलिनी (Mussolini), मिलोसेवी (Milosevic), मुबारक (Mubarak), मोबुतु (Mobutu), मुशर्रफ (Musharraf) और माईकोम्बरो (Micombero) भी लिखे।

      अहंकार ने 60 से अधिक किसानों की जान ले ली

      राहुल गांधी ट्वीट के जरिए लगातार मोदी सरकार को घेरने में लगे हुए हैं, इससे पहले उन्होंने Tweet करते हुए कहा था कि मोदी सरकार की उदासीनता और अहंकार ने 60 से अधिक किसानों को मौत के घाट उतार दिया। किसानों के आंसू पोंछने के बजाय मोदी सरकार उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, इस तरह की क्रूरता सांठगांठ वाले पूंजीपतियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+