केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
ग्वालियर। मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनावी तैयारियों में उस समय बड़ा झटका लगा है, जब बुधवार को मध्य प्रदेश चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अचानक तबियत खराब हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण नरेंद्र तोमर को दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक उनका शुगर लेवल बढ़ हुआ था। जिस कारण से उन्हें बेचैनी हो रही थी।

तोमर के परिवार का कहना है कि उन्हें रात से हल्की बैचेनी हो रही थी। सुबह जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वायरल बताया था। फिलहाल वह तीन-चार दिन अस्पताल में ही एडमिट रहेंगे। अभी तक एम्स प्रबंधन की ओर से तोमर के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications