उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान मामले में नारायण राणे के खिलाफ FIR दर्ज, हो सकते हैं गिरफ्तार

मुंबई, 24 अगस्त। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ पुणे के चतुर्श्रिंगी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ यह मामला युवा सेना की ओर से दर्ज कराई गई है। दरअसल नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नारायण राणे की इस मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस कमिश्नर ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने के लिए डीसीपी संजय बारकुंड की अगुवाई में टीम का गठन किया है। नारायण राणे के खिलाफ नासिक साइबर पुलिस ने नासिक शिव सेना चीफ की शिकायत पर नारायण राणे के खिलाफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की है। पुणे पुलिस की एक टीम रत्नागिरी के चिपलुन के लिए रवाना हो चुकी है। पुणे पुलिस के सीपी ने इस बात की पुष्टि की है कि नारायण राणे मामले में यह टीम जांच के लिए रवाना हुई है।

Recommended Video

    Union Minister Narayan Rane की गिरफ्तारी के आदेश, CM Uddhav पर दिया था विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी
    narayan rane

    FIR पर ये बोले नारायण राणे

    वहीं इस मामले में नारायण राणे का कहना है कि मेरे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं आम आदमी नहीं हूं, मैंने कोई अपराध नहीं किया है। क्या यह अपराध नहीं है कि किसी को 15 अगस्त के बारे में नहीं पता है। मैंने कहा था कि मैंने थप्पड़ मार दिया होता,ये मेरे शब्द थे, यह अपराध नहीं है।

    क्या कहा था राणे ने

    बता दें कि नारायण राणे उस वक्त विवादों में आए थे जब उन्होंने उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारे जाने का बयान दिया था। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। बता दें कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नारायण राणे ने कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह तक नहीं पता है कि देश आजाद कब हुआ था। उन्हें देश की आजादी के साल गिनने पड़ रहे हैं और स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान उन्हें साल गिनने पड़े। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोर का थप्पड़ देता।

    शिवसेना हमलावर

    राणे ने कहा कि जब मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाषण दे रहे थे तो उन्हें बीच में ही अपने सहयोगी से पूछना पड़ा था आजादी का कौन सा साल है। राणे के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। शिवसेना की ओर से राणे के बयान को लेकर अलग-अलग पोस्टर लगवाए गए हैं, जिसमे राणे को कोंबदी चोर यानि मुर्गी चोर बताया गया है। दरअसल कई दशक पहले नारायण राणे चेंबूर में मुर्गी की दुकान चलाते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+