'राजनीतिक फायदे के लिए कोरोना महामारी का इस्तेमाल कर रही केरल सरकार', केंद्रीय मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

'राजनीतिक फायदे के लिए कोरोना महामारी का इस्तेमाल कर रही केरल सरकार', केंद्रीय मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 26 अगस्त: केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार (26 अगस्त) को केरल में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर पिनाराई विजयन की सरकार की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने केरल सरकार पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए कोरोनो वायरस (कोवि -19) महामारी का उपयोग करने का आरोप लगाया है। वी मुरलीधरन ने पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार से भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों को गंभीरता से लेने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने वी मुरलीधरन ने कहा, केरल की सरकार 'राजनीतिक फायदे के लिए कोरोना महामारी का इस्तेमाल कर रही है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: कोरोना केस में बड़ा उछाल, केरल से 58% नए मामले | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus Kerala

      केरल में बढ़ते कोरोना के मामलों को गंभीर बताते हुए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, "राज्य सरकार को कोरोनो को फैलने से रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करना चाहिए। लेकिन केरल की सरकार ऐसा करने बजाय राजनीतिक उद्देश्यों के लिए महामारी का उपयोग करने की कोशिश कर रहा है। मैं केरल से आग्रह करता हूं कि वो आईसीएमआर द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें।''

      वी मुरलीधरन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केरल की होम क्वारंटाइन योजना बुरी तरह विफल रही है। बता दें कि देश में अभी सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल से आ रहे हैं। गुरुवार के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 46,164 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जिसका 68 फीसदी से भी अधिक मामले अकेले केरल से आए हैं।

      केरल से बीते 24 घंटे में सामने आए 31,445 नए कोरोना केस

      केरल से बीते 24 घंटे में 31,445 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह पिछले तीन महीनों में केरल के लिए सबसे अधिक मामला था। केरल के एर्नाकुलम से 4,048 कोविड केस और त्रिशूर 3,865 कोरोना के मामले दर्ज किए दए हैं। केरल में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 9.03% है। वहीं देशभर में पॉजिटिविटी रेट 2% है।

      वहीं केरल सरकार का कहना है कि कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि ओणम के त्योहार की वजह से है, जो पिछले सप्ताह मनाया गया था। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आगामी फेस्टिवल सीजन को लेकर राज्यों को आगाह किया था। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को सलाह दिया था कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय अपनाए जाने चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+