'भारत नाम हमारे पूर्वजों ने दिया है', India Vs Bharat विवाद पर मीनाक्षी लेखी ने किया 'विष्णुपुराण' का जिक्र

India Vs Bharat: राष्ट्रपति भवन की ओर से आमंत्रण पत्र पर लिखे 'भारत' शब्द ने पूरे देश में सियासी हलचल मचा दी। G20 के दौरान डिनर के लिए जारी निमंत्रण पत्र में 'द प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखा गया है। इसके बाद G20 बैठक में अधिकारियों के भी पहचान पत्र बदले हुए सामने आए हैं।

इसके बाद देश में एक नई राजनीतिक दलों की बहस छिड़ गई, जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि क्‍या केंद्र की मोदी सरकार इंडिया हटाकर देश का नाम सिर्फ 'भारत' कर सकती है, जिस पर अब केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

Meenakashi Lekhi On Bharat

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "हमारा संविधान कहता है कि इंडिया दैट इज भारत। यह नाम (भारत) हमारे पूर्वजों द्वारा दिया गया है। 'विष्णुपुराण' में लिखा है कि
'समुद्र' के उत्तर और 'हिमालय' के दक्षिण की भूमि का नाम 'भारत' है।"

Recommended Video

      भारत नाम हमारे पूर्वजों ने दिया है,India Vs Bharat विवाद पर मीनाक्षी ने किया 'विष्णुपुराण' का जिक्र

      मालूम हो कि विष्णु पुराण का एक श्लोक है, 'उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्। वर्षं तद्भारतं नाम भारती यत्र सन्तति:' जिसका मतलब है कि जो समुद्र के उत्तर में और हिमालय के दक्षिण में स्थित है वो भारतवर्ष है और उसमें भरत की संतानें बसी हुई हैं।

      केंद्र सरकार पर हमलावर 'INDIA'

      वहीं देश के नाम को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी इंडिया और भारत दोनों के लिए काम करने के लिए समर्पित है, जबकि बीजेपी ने अपना ध्यान इंडिया बनाम भारत पर केंद्रित कर रखा है।

      गौरव गोगोई ने साधा निशाना

      गौरव गोगोई ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 से 2023 तक बीजेपी को 'इंडिया' शब्द से कोई दिक्कत नहीं थी। इंडिया गठबंधन बनने के बाद उनके दिलों में एक नई नफरत पैदा हो गई है। उन्हें ये बात हजम नहीं हो रही है कि इंडिया गठबंधन लोगों ने स्वीकार कर लिया है।

      धामी बोले- गुलामी की मानसिकता पर एक और झटका

      इधर, बीजेपी शासित राज्य उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने बयान में कहा कि भारत सरकार ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन में होने वाले रात्रिभोज के निमंत्रण कार्ड पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखकर गुलामी की मानसिकता पर एक और झटका दिया है।

      'इसमें समस्या क्या है?' भाजपा विधायक ने पूछा

      'इंडिया' का नाम 'भारत' के विवाद पर पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक और नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इसमें समस्या क्या है? हमारा देश भारत ही तो है। आज भारत वह भारत है जो अगर चीन, पाकिस्तान इसे आंख उठाकर देखे तो उनकी आंख नोच लें। चंद्रयान- 3 चांद पर गया और अब आदित्य सूर्य पर जा रहा है, जो रूस ने नहीं करके दिखाया ये वह भारत है जो कर रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+