नोटबंदी पर मोदी को घेरने वाले यशवंत सिन्हा को बेटे जयंत ने दिया जवाब
Recommended Video

नई दिल्ली। देश में आर्थिक मंदी के सवाल पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाप सिर्फ विपक्ष ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर से भी आवाज उठ रही है। इसके साथ ही सरकार भी अपना बचाव कर रही है। बता दें कि बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक लेख के जरिए कहा था कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश का 'कबाड़ा' कर दिया है। दूसरी ओर आज यशवंत के ही बेटे और मौजूदा सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा ने भी आज एक लेख के जरिए अपने पिता को जवाब दिया है।

अर्थव्यवस्था को बदल रहे हैं बदलाव
जयंत ने अंग्रेजी समाचार पत्र टाइम्स ऑफ इंडिया में 'New Economy For New India' शीर्षक से प्रकाशित लेख में कहा है कि हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था जिन चुनौतियों का सामना कर रही है उस पर कुछ लेख लिखे गए। दुर्भाग्यवश इन लेखों में तथ्यों की संकीर्णता है और आसानी से संरचनात्मक सुधारों को अनदेखा किया जा रहा है जो अर्थव्यवस्था को बदल रहे हैं।

मूल्यांकन करने के लिए काफी अपर्याप्त हैं आंकड़े
सिन्हा ने लिखा है कि इसके अलावा, एक या दो क्वार्टर के जीडीपी विकास और अन्य मैक्रो डेटा ढांचागत सुधारों के दीर्घकालिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए काफी अपर्याप्त हैं। सिन्हा ने लेख में लिखा है कि GST, नोटबंदी और डिजिटल भुगतान के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप देने के बड़े प्रयास हैं। टैक्स नेट के बाहर हो रहे लेनदेन और अनौपचारिक क्षेत्र में लेनदेन को अब औपचारिक क्षेत्र में लाया जा रहा है।

जयंत ने बताया औपचारिकरण का मतलब
लेख में सिन्हा ने लिखा है कि दीर्घावधि में, औपचारिकरण का मतलब होगा (क) कर संग्रहण ऊपर जाएगा और राज्य के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे; (ख) अर्थव्यवस्था में टकराव कम होगा और जीडीपी बढ़ेगी; और (ग) नागरिक ऋण को अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करने में सक्षम होंगे क्योंकि लेनदेन रिकॉर्ड डिजिटल होगा।

FDI प्रेरणादायक है
सिन्हा ने लिखा है कि FDI प्रेरणादायक है। वित्तीय वर्ष 2014 में 36 अरब डॉलर से एफडीआई में तेजी आई है, जो कि वित्त वर्ष 2017 में 60 अरब डॉलर है। विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की बर्खास्तगी अर्थव्यवस्था को और भी अधिक खुले रखेगी। जयंत ने आधार कार्ड समेत कई योजनाओं का जिक्र अपने लेख में किया है।












Click it and Unblock the Notifications