केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की तबीयत बिगड़ी, सीने में जकड़न की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी एम्स में भर्ती करवाए गए हैं। रविवार रात को उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

AIIMS

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की तबीयत रविवार रात को बिगड़ गई, जिसके बाद उनको नई दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की एक टीम केंद्रीय मंत्री की जांच कर रही। साथ ही उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को रेड्डी ने सीने में जकड़न होने की बात कही। जिस पर 11 बजे के आसपास उनको दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया। अभी उनका इलाज कार्डियो न्यूरो सेंटर के कार्डियक केयर यूनिट में चल रहा है।

तेलंगाना का किया था दौरा
आपको बता दें कि शनिवार यानी 29 अप्रैल तक रेड्डी एकदम ठीक थे। उन्होंने तेलंगाना में स्थित सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का दौरा किया। साथ ही 'गंगा पुष्करला यात्रा पुरी-काशी अयोध्या' भारत गौरव ट्रन को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले वो वैश्विक पर्यटन निवेशक सम्मेलन में भी शामिल हुए थे।

समर्थक हुए परेशान
जी किशन रेड्डी तेलंगाना के रहने वाले हैं। वो 2019 में सिकंदराबाद लोकसभा सीट से जीतकर आए थे। उनके बीमार होने की खबर सामने आते ही उनके समर्थक परेशान हो गए। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे।

1977 में राजनीति में
जी. किशन रेड्डी कई दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। साल 1977 में वो युवा नेता के तौर पर जनता पार्टी से जुड़े। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी में 1980 में आ गए। 2012 के आसपास जब तेलंगाना राज्य का आंदोलन चल रहा, तो उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+