कोरोना संक्रमित केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक की जांच के लिए दिल्ली एम्स की टीम जाएगी गोवा, 10 दिन से हैं भर्ती
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चपेट में अब एक के बाद एक कई राजनेता भी आ रहे हैं। सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येस्सो नाईक पिछले 10 दिनों से मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह उनके शरीर में ऑक्सीजन लेवल गिर गया जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आगे बताया कि श्रीपाद नाइक के स्वास्थ्य की जांच के लिए दिल्ली एम्स से डॉक्टरों की एक टीम गोवा आएगी। वह टीम फैसला करेगी कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाना है या नहीं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार में मंत्री श्रीपाद येस्से नाइक 12 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। बुधवार शाम किए ट्वीट में नाइक ने लिखा, 'मैंने आज कोविड19 के लिए टेस्ट कराया था। टेस्ट में मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मेरी तबीयत ठीक है और मैं घर पर ही आइसोलेशन में हूं। वो सभी लोग जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें मेरी सलाह है कि वो अपनी कोरोना जांच करवा लें और तमाम वो एहतियात बरतें जिसके लिए डॉक्टर कहें।'
बता दें कि नाइक कोरोना संक्रमित होने वाले केंद्र के पहले मंत्री नहीं है। हाल ही में भारी उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कोरोना संक्रमण होने के बाद एम्स में भर्ती किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाह को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बने अलग रूम में भर्ती किया गया था। कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा को कोरोना संक्रमण के बाद हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कोरोना हो चुका है।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 61,408 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 836 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि बीते एक दिन में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 57,468 है। अब कुल मामले 31,06,349 हो गए हैं, जिसमें से 23,38,036 ठीक मामले और 57,542 मौत शामिल हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications