दिल्ली की रामलीला में पहुंचे मोदी सरकार के ये मंत्री, एक्टिंग से बटोरी वाहवाही
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में रामलीला में राजा जनक का किरदार निभाया। पुरानी दिल्ली में लव-कुश रामलीला कमेटी में डॉ. हर्षवर्धन ने माता सीता के पिता राजा जनक के किरदार को अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत कर दिया।
Recommended Video

नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में रामलीला में राजा जनक का किरदार निभाया। पुरानी दिल्ली में लव-कुश रामलीला कमेटी में डॉ. हर्षवर्धन ने माता सीता के पिता राजा जनक के किरदार को अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत कर दिया। शुक्रवार को पुरानी दिल्ली में आयोजित रामलीला में राजा जनक का किरदार निभाकर डॉ. हर्षवर्धन भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ये अनुभव उन्हें ताउम्र याद रहेगा।

बचपन में चांदनी चौक में रामलीला देखने वाले केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन का बचपन का सपना शुक्रवार को पूरा हो गया जब उन्होंने रामलीला में 'राजा जनक' का रोल अदा किया। सिर पर मुकुट और राजाओं वाली पोशाक में डॉ. हर्ष वर्धन केंद्रीय मंत्री कम और एक्टर ज्यादा लग रहे थे। उन्होंने एक अभिनेता की तरह ही रामलीला में डायलॉग बोले और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों की वाहवाही लूटी।
ये भी पढ़ें: सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इसका उद्घाटन
अपने इस अनुभव के बारे में डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, 'शुक्रवार को दिल्ली के लव कुश रामलीला कमेटी में माता सीता के पिता राजा जनक की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला। मेरा बचपन लालकिला व चांदनी चौक की रामलीलाओं को देखते हुए बीता है, लेकिन रामलीला मंचन का यह अनुभव मुझे ताउम्र याद रहने के साथ-साथ हमेशा रोमांचिक करेगा।'
उन्होंने आगे लिखा, 'राजा_जनक के रूप में अपना किरदार देखकर मुझे आश्चर्य हुआ। यह शायद मर्यादापुरुषोतम श्रीराम और माता सीता के आर्शीवाद का ही परिणाम है कि मैं इस भूमिका को लोगों की आकांक्षाओं के मुताबिक निभा पाया।'
ये भी पढ़ें: शिवराज ने राहुल पर कसा तंज, कहा-चुनाव में पहले नानी याद आती थी, अब राम याद आ रहे हैं












Click it and Unblock the Notifications