सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे इसका उद्घाटन
नई दिल्ली। गुजरात के नर्मदा नदी के किनारे बन रही सरदार पटेल वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को अब आखिरी रूप दिया जा रहा है। 182 मीटर दुनिया की सबसे ऊंची मूति का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर को करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी की ये ईच्छा थी कि सरदार पटले वल्लभ भाई पटेल की एक ऐसी प्रतिमा बने जो विश्व में सबसे ऊंची हो। और अब यह मूर्ति बनकर तैयार है।

बता दें कि सरदार पटेल के 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। विरोधियों ने इस मूर्ति को मेड इन चाइना कहकर पूकारा था। हालांकि बाद में पीएम मोदी ने खुद इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बोलती बद कर थी थी। पीएम ने कहा कि ऐसा कहना सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस मूर्ति के निर्माण में कुल 2989 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इसमें 2332 करोड़ प्रतिमा के लिए है और 600 करोड़ रुपए मूर्ति के 15 साल तके रख रखाव के लिए है।
ये है मूर्ति की खासियत
दरअसल इस मूर्ति में कई ऐसी खासियते हैं जो इसके आम से विशेष बनाती है। इस मूर्ति को इस तरह से डिजाइन किया इसक अंदर से उपर का नजारा भी देख सकते हैं। क्योंकि इसमें उपर जाने के लिए दो लिफ्ट लगाए गए हैं। जिसके जरिए पर्यटक उपर से बेहतरीन नजारा देख सकते हैं। इसके साथ-साथ सरदार पटेल प्रतिमा के अंदर एक गैलरी भी बनाई गई है जहां से पर्यटकों को सरदार पटेल बांध और वैली का नजारा भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- NHRC के रजत जयंती पर पीएम मोदी बोले- मानवाधिकार सिर्फ नारा नहीं होना चाहिए, ये संस्कार होना चाहिए
यह भी पढ़ें- सीजेआई रंजन गोगोई ने कार्यदिवस के दौरान जजों की छुट्टी पर लगाई रोक












Click it and Unblock the Notifications