'मैं आज पुनर्जन्म में विश्वास करना चाहता हूं' मां के निधन पर बाबुल सुप्रियो ने लिखी भावुक पोस्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की माता सुमित्रा का निधन हो गया है। बुधवार को एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। मां के जाने के एक दिन बाद गुरुवार को बाबुल सुप्रियों ने एक भावुक पोस्ट लिखी है। ट्विटर पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट करते हुए सुप्रियो ने लिखा कि मां एक ऐसी जगह चली गई, जहां से कोई वापस नहीं आता लेकिन मैं उनको हर जन्म में अपनी मां के तौर पर चाहता हूं।

'मैं पुनर्जन्म में विश्वास करना चाहता हूं'

'मैं पुनर्जन्म में विश्वास करना चाहता हूं'

बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर पर लिखा, मां चली गई है, एक ऐसी जगह पर जहां से वापसी का रास्ता नहीं है। आज मैं पुनर्जन्म पर विश्वास करना चाहता हूं क्योंकि मैं अपने सभी जन्मों में, अन्तकाल तक आपको ही अपनी के रूप में चाहता हूं। 'मामा ब्वॉय' 20 घंटे में 20 साल से भी ज्यादा बड़ा हो गया है। मेरी हिम्मत बढ़ाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद।

भाजपा नेताओं ने भी जताया दुख

भाजपा नेताओं ने भी जताया दुख

बाबुल सुप्रियो की माता सुमित्रा कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित हो गई थीं। हालांकि कुछ दिन बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई लेकिन इसके बाद लगातार उनको सेहत से जुड़ी परेशानी रही। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में बुधवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। बाबुल सुप्रियो की माता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल के नेताओं ने भी सुप्रियो की माता के निधन पर शोक जताया है।

 आसनसोल से सांसद हैं सुप्रियो

आसनसोल से सांसद हैं सुप्रियो

गायकी की दुनिया से राजनीति में आने वाले बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद हैं। वो 2014 और 2019 में दो बार सासंद चुने जा चुके हैं। चुनाव के दौरान बाबुल सुप्रियो के साथ कई दफा उनकी मां को देखा गया था। सुप्रियो अपनी मां के काफी करीब थे। बता दें कि बाबुल सुप्रियो केंद्र सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+