Exit Poll: कर्नाटक के एक्जिट पोल को केंद्रीय मंत्री ने नकारा, कहा- हर हाल में आएगी भाजपा सरकार

Ashwini Kumar Choubey: कर्नाटक में मतदान के बाद एक्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। एक्जिट पोल के नतीजों पर जहां कांग्रेस नेता खुश दिखाई दे रहे हैं वहीं भाजपा नेता इसे सिरे से नकार रहे हैं।

Ashwini Kumar Choubey Exit Poll

कर्नाटक में मतदान समाप्त होने के बाद अब एक्जिट पोल सामने आ गए हैं। लगभग सभी एक्जिट पोल में कांग्रेस को अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा को कम सीटें मिलती दिख रही है। अब इस एक्जिट पोल पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बयान सामने आया है। चौबे ने एक्जिट पोल को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी कर्नाटक में भाजपा सरकार ही आएगी।

हर हाल में आएगी भाजपा सरकार: अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि एक्जिट पोल कुछ भी कहे लेकिन जनता को पीएम नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास है और कर्नाटक पोल जो हुआ है उसमें मुझे विश्वास है कि कर्नाटक की जनता नरेंद्र मोदी जी और विकास को जरूर चुनेगी। कर्नाटक में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

सीएम बोम्मई ने भी दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक्जिट पोल को नकार दिया है और 13 मई को भाजपा के पक्ष में नतीजे आने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी जमीनी सूचना के मुताबिक हम 100% बहुमत ला रहे हैं। असल नतीजे 13 मई को आएंगे और उसी दिन का इंतजार करें। एग्जिट पोल 100% सही नहीं होते। आप पिछले चुनावों में देखेंगे तो जितने अधिक मतदाता वोट करने आए उससे हमेशा बीजेपी को ही फायदा हुआ है। शहरी इलाकों में लोगों ने अधिक मतदान किया जो बीजेपी के लिए सकारात्मक संदेश है।

कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की प्रबल संभावना
2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी के लिए स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी करने वाले 11 में से चार एग्जिट पोल के साथ कर्नाटक में कांग्रेस को फायदा होता दिख है। अधिकांश में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना भी प्रबल होती जा रही है क्योंकि चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की गई है। केवल एक सर्वेक्षणकर्ता ने 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की है। जहां टाइम्स नाउ-ईटीजी, एक्सिस माई इंडिया, सीएनएक्स और टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की है, वहीं सीजीएस ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है। हालांकि, 6 पोलस्टर भविष्यवाणी करते हैं कि कर्नाटक में देवेगौड़ा के जनता दल (सेक्युलर) और एच डी कुमारस्वामी एक बार फिर किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+