पहलवानों के प्रदर्शन पर अनुराग ठाकुर का आया बयान, कहा- खिलाड़ियों की सहूलियत के लिए कमेटी बनाई गई
Anurag Thakur On Wrestlers Protest:भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला खिलाडिय़ों के यौन उत्पीड़न के आरोप के खिलाफ खिलाड़ियों ने अपना आंदोलन लगातार जारी रखा है।

Wrestlers Protest: पहलवानों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का बड़ा बयान सामने आया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछली बार भी मैं उनसे (पहलवानों) मिला था। जांच के लिए कमेटी बनाई। महिला पहलवानों की सहूलियत के लिए कमेटी में और भी महिला सदस्यों को शामिल किया गया ताकि वे बिना किसी झिझक के उनसे अपनी समस्या साझा कर सकें. हमने आईओए को डब्ल्यूएफआई के दिन-प्रतिदिन के मामलों को देखने के लिए एक तदर्थ समिति बनाने के लिए भी कहा।
जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी: अनुराग ठाकुर
इससे पहले अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा था कि जंतर मंतर पर पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। उनसे किसने बात की? हमने उनकी बात सुनी है। 12 घंटे उनके साथ बिताया। जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। सभी खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा। इन्हीं लोगों के कहने पर बबीता फोगाट को कमेटी में शामिल किया गया। कमेटी में हर किसी को अपनी बात कहने का मौका दिया गया। कोई किसी भी थाने में FIR दर्ज करवा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
12 घंटे तो दूर मंत्री जी तो 5 मिनट भी सही से नहीं बैठे: पहलवान
वहीं दिग्गज भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्होंने विरोध करने वाले पहलवानों के साथ 12 घंटे बिताए ताकि उनकी चिंता दूर हो सके। पहलवानों ने कहा कि खेल मंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने खिलाड़ियों से 12 घंटे बात की। एक बार खेल मंत्री से पूछ लीजिए कि आप कितनी देर खिलाड़ियों के बीच बैठे रहे। वह खिलाड़ियों के साथ 2-4 मिनट बैठे। उनके अधिकारी खिलाड़ियों के साथ मध्यस्थता कर रहे थे। बता दें कि ये सभी पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक एफआईआर नहीं लिखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications