Kerala Assembly Election 2021: रोड शो में पीयूष गोयल ने बोला केरल सरकार पर हमला

कोच्चि। केरल विधानसभा चुनावों में अब गिनती के दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केरल के कोच्चि में रोड शो किया और सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने राज्‍य सरकार पर रेलवे के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास के लिए जमीन मुहैया न कराने का आरोप लगाया।

Recommended Video

    Kerala Election 2021 : Piyush Goyal ने किया Road Show, CM Vijayan पर किया तीखा हमला | वनइंडिया हिंदी
    Kerala Assembly Election 2021: रोड शो में पीयूष गोयल ने बोला केरल सरकार पर हमला

    पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे के विकास के लिए केंद्र सरकार के 9 प्रोजेक्‍ट्स चल रहे हैं। लेकिन राज्‍य सरकार उन प्रोजेक्‍टस के लिए जमीन मुहैया नहीं करा रही। यही कारण है कि सारे प्रोजक्‍ट्स अटके हुए हैं। गोयल ने कहा कि अब ट्रेन हवा में तो चलेगी नहीं, पटरी बीछाने के लिए जमीन की जरूरत तो होगी ही।

    उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों से केरल भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, तुष्टिकरण की राजनीति, कुप्रबंधन और हत्या से जूझ रहा है। केरल के लोगों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF और कम्युनिस्ट के नेतृत्व वाली LDF दोनों को अपनी सेवा करने का मौका दिया। उन्‍होंने कहा कि वो केरल का विकास चाहते हैं वो वहां के बच्‍चों के लिए रोजगार चाहते हैं। केरल बदलाव की तरफ अग्रसर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+