असम-मिजोरम हिंसा: दोनों राज्यों के मुख्य सचिव दिल्ली बुलाए गए, केंद्रीय गृह सचिव के साथ बैठक कल

असम और मिजोरम के मुख्य सचिवों के साथ केंद्रीय गृह सचिव की बैठक कल

नई दिल्ली, 27 जुलाई: असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर हुई झड़प में सोमवार को छह जानें चली गईं, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके बाद दोनों राज्यों में स्थिति तनावपूर्ण है। इसको देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को दिल्ली बुलाया है। बुधवार को केंद्रीय गृह सचिव दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे।

mizoram

Recommended Video

    Assam-Mizoram Border Dispute: CM Himanta Biswa Sarma ने दी ये चेतावनी | वनइंडिया हिंदी

    एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दोनों राज्यों के बीच सीमा पर हुए संघर्ष के बाद केंद्रीय गृह सचिव असम और मिजोरम के मुख्य सचिवों और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक बुधवार को दिल्ली, नॉर्थ ब्लॉक में होगी।

    सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को असम-मिजोरम सीमा पर दोनों राज्यों के पुलिस बल विवादित सीमा क्षेत्र को लेकर भिड़ गए। जिसमें एक-दूसरे पर गोलियां चलाई गईं। सीआरपीएफ के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि असम पुलिस विवादित इलाके से पीछे हट गई है, मिजोरम पुलिस अपनी अस्थायी चौकियों पर अभी भी है। सीआरपीएफ की चार अतिरिक्त कंपनियां तटस्थ बलों के रूप में विवादित क्षेत्र में भेजी गईं हैं, दो कंपनियां वहां पहले से मौजूद हैं।

    असम के कछार जिले से सटी मिजोरम की सीमा सोमवार को खूनी संघर्ष देखने को मिला। सीमा पर पहले पत्थरबाजी हुई और फिर गोली चली। जिससे असम के छह पुलिस जवान शहीद हो गए। इस घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बता दें कि असम के जिले- कछार, करीमगंज और हैलाकांडी, मिजोरम के तीन जिलों- आइजोल, कोलासिब और मामित के साथ 164 तकरीबन किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद पुराना है और पहले भी झड़पें हुईं हैं, हालांकि हाल के सालों में इस स्तर हिंसा पहली बार देखने को मिली है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी काफी सख्त भाषा में एक दूसरे को जवाब दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+