कोरोना वायरस: केंद्र ने राज्यों से अस्थायी अस्पताल तैयार करने, हर जिले में कंट्रोल बनाने को कहा

कोरोना वायरस: केंद्र ने राज्यों से अस्थायी अस्पताल तैयार करने, हर जिले में कंट्रोल बनाने को कहा

नई दिल्ली, 1 जनवरी: कोरोना वायरस और खासतौर से ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में तेजी ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और जरूरी कदम उठाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को शनिवार को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि अस्थायी अस्पताल तैयार करें और हर जिले में कंट्रोल रूम भी बनाएं।

होम क्वारंटीन मरीजों को लिए बनें विशेष टीम

होम क्वारंटीन मरीजों को लिए बनें विशेष टीम

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने अपनी चिट्ठी में सभी राज्यों को कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मामलों में आने वाले दिनो में और ज्यादा प्रसार की भी आशंका है, ऐसे में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य अस्थायी अस्पताल बनाने का काम शुरू कर दें। साथ ही होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए विशेष टीमों का गठन करने को भी राज्यों से कहा गया है क्योंकि काफी संख्या में मरीज होम क्वारंटीन में ही रह रहे हैं।

हर जिले में कंट्रोल रूम

हर जिले में कंट्रोल रूम

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जिला/उप-जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने और इनका ठीक से संचालन करने को भी कहा है। केंद्र की ओर से कहा गया है कि कोविड समर्पित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाना चाहिए।

टेस्ट बढ़ाने की भी दी है सलाह

टेस्ट बढ़ाने की भी दी है सलाह

इससे पहले शुक्रवार को केंद्र ने एक बार फिर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी थी। इसमें कहा गया था कि देश में संक्रमण दर में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में संदिग्ध मरीजों और उनके संपर्क में आए लोगों का जल्दी से जल्दी टेस्ट किया जाना जरूरी है। भारी दबाव के कारण आरटी-पीसीआर के नतीजे आने में समय लगता है, ऐसे में राज्य सरकारों को तेजी से रैपिड एंटीजन टेस्ट को बढ़ाना चाहिए।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार (1 जनवरी) को बताय है कि देश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,775 नए मामले सामने आए और 406 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। भारत में काफी दिन बाद एक्टिव केसों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। वहीं देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 4,81,486 पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+