दुनिया में कोरोना महामारी की चौथी लहर, ओमिक्रॉन से हमें भी सचेत रहने की जरूरत- स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली, दिसंबर 24। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नई चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश के अंदर ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जबकि 114 मरीज इससे रिकवर हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के 17 राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है।

दुनिया में इस महामारी की चौथी लहर हुई शुरू
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दुनिया में कोरोना महामारी की चौथी लहर की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को पूरी दुनिया में कोरोना के 9 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि एक नई महामारी की शुरुआत की ओर इशारा करते हैं। राजेश भूषण ने बताया कि दुनिया के 108 देशों ने गुरुवार को कोरोना के 1 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं, जबकि 26 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दुनिया का पॉजिटिविटी रेट इस वक्त 6.1 फीसदी पहुंच गया है, इसलिए हमें बहुत सतर्क रहने की जरूर है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की बड़ी बातें
Recommended Video
- स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में इस वक्त केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में कोरोना के सबसे अधिक एक्टिव केस हैं। इन्हीं राज्यों में कोरोना के मामलों की संख्या भी सबसे अधिक सामने आ रही है। वहीं ओमिक्रॉन का संक्रमण दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में सबसे अधिक है।
- देश में कुछ दिन पहले तक रोजाना 7000 के करीब कोरोना के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से ये आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है।
- वैश्विक स्तर पर कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 6.1 फीसदी है, जबकि भारत का पॉजिटिविटी रेट 5.3 फीसदी है। इनमें केरल और मिजोरम का पॉजिटिविटी रेट सबसे अधिक चिंता का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications