Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डेंगू को लेकर केंद्र सरकार ने दिया अलर्ट नोटिस, जानिए किन-किन 9 राज्यों में बढ़ सकता है प्रकोप

Dengue outbreaks News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने डेंगू को लेकर दिल्ली समेत देशभर के 9 राज्यों को अलर्ट रहने को का है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने राज्यों और नगर पालिकाओं से डेंगू के प्रकोप को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए सतर्क रहने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देशभर के 9 राज्यों दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में डेंगू का खतरा ज्यादा है। इसके अलावा मंत्रालय ने अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई सहित 18 नगर निगमों को भी सर्तक रहने को कहा है।

Dengue outbreaks News

स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू के प्रकोप को कम करने के सुझाए उपाए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ये राज्य अपने यहां हॉटस्पॉट की पहचान करे, वेक्टर निगरानी बढ़ाए और उपायों के लिए मामलों की जियोटैगिंग पर फोकस करें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने इन 9 राज्यों में डेंगू की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक भी की है।

बैठक का उद्देश्य मानसून के मौसम के करीब आने के साथ डेंगू की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों का आकलन करना था। उन्होंने मानसून से पहले निवारक कार्रवाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की जरूरत पर जोर दिया, जब डेंगू के मामले आम तौर पर बढ़ जाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया डेंगू के मृत्यु दर को कैसे रोका जाए?

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शहरी विकास मंत्रालय, राज्यों, नगर निगमों और स्थानीय स्वशासन निकायों सहित हितधारकों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। चंद्रा ने कहा, "हमें मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभागों में प्लेटलेट्स और अस्पताल संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है।"

चंद्रा ने बताया कि वैसे तो डेंगू के मामले आमतौर पर अक्टूबर में अपने चरम पर होते हैं, लेकिन इस साल 31 जुलाई तक के आंकड़ों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में मामलों की संख्या लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने राज्यों से अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर के दौरान मामलों में वृद्धि के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

शहरी विकास मंत्रालय से भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने की ये अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य मंत्रालय और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के बीच संयुक्त कार्य योजना विकसित करके सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने डेंगू के मामलों के चरम काल के दौरान स्वच्छता अभियान में शहरी विकास मंत्रालय से सहयोग करने की मांग की है।

शहरी मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एसपी सिंह ने डेंगू के प्रसार को रोकने और नियंत्रित करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान' जैसी पहलों और स्वच्छ भारत पोर्टल पर स्थिर पानी को खत्म करने और जलभराव को रोकने पर केंद्रित गतिविधियों का जिक्र किया है।

डेंगू के मामले कहां आते हैं सबसे ज्यादा?

चंद्रा ने कहा कि हालांकि पिछले चार वर्षों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्रित प्रयासों से डेंगू मामले की मृत्यु दर 1996 में 3.3 प्रतिशत से घटकर 2023 में 0.17 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने डेंगू से निपटने में राज्यों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और उन्हें मंत्रालय को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

अब तक डेंगू के सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से सामने आए हैं। चंद्रा ने राज्यों को सलाह दी कि वे अस्पताल के संसाधनों को पर्याप्त रूप से तैयार करके डेंगू के रोगियों के लिए प्रभावी अस्पताल प्रबंधन सुनिश्चित करें।

अधिकारी ने कहा कि समय पर कार्रवाई करना बहुत जरूरी है क्योंकि हर साल डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पीक अवधि के दौरान तैयारी सुनिश्चित करने से प्रकोप को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में काफी मदद मिल सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+