'2024 पर नहीं, 2047 पर नजर रखिए...', केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में बोले PM मोदी
PM Narendra Modi Union Council Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (03 जुलाई) को अपने मंत्रिपरिषद से कहा कि वे अपना ध्यान 2024 पर नहीं बल्कि उसके आगे 2047 पर रखें। पीएम मोदी ने कहा, 2047 तक कई क्षेत्रों में भारत के विकास को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ हमें काम करना है।
पीएम मोदी ने प्रगति मैदान कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इसी दौरान पीएम मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद को ये सलाह दी।

पीटीआई के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक का वक्त देश के लिए अमृत काल की तरह होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 25 सालों में 2047 तक भारत में बहुत कुछ बदल जाएगा। भारत इन सालों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने वाला देश बन जाएगा।
PM मोदी ने सचिवों से भी की बात
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में विदेश, रक्षा और रेलवे समेत अलग-अलग मंत्रालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई सचिवों ने भी बात की है। सभी मंत्रालयों ने अगले 25 सालों के लिए भारत के विकास रोड मैप पर एक प्रेजेंटेशन दिया है।
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसमें भाग लेने वाले मंत्रियों की तस्वीरें शेयर की। पीएम मोदी ने कैप्शन लिखा, ''मंत्रिपरिषद के साथ सार्थक बैठक, जहां हमने अलग-अलग नीति संबंधी मुद्दों पर विचारों रखें और समझे।''
PM मोदी ने मंत्रियों से क्या-क्या करने को कहा...?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार ने अपने नौ सालों में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं और अपने मंत्रिपरिषद से अगले नौ महीनों में लोगों को कार्यों के बारे में सूचित करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा है।
पीएम मोदी ने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों की 12 प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं का एक कैलेंडर बनाने और अपने काम का प्रचार करने को भी कहा है।
बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा के शीर्ष नेताओं की सिलसिलेवार बैठकों के बाद मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चा के बीच यह बैठक हुई। 20 जुलाई 2023 से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले की कैबिनेट फेरबदल की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications