जल्दी ही शुरू होगी 5G सर्विस, स्पेक्ट्रम की नीलामी को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, 15 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दूरसंचार विभाग के स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस नीलामी के जरिए सफल बोलीदाताओं को 5जी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेक्ट्रम सौंपा जाएगा। ये नीलामी की ये प्रक्रिया अगले महीने, जुलाई में होगी। जिसके बाद 5जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि भारत में 5G सर्विस शुरू करने की तारीख अभी तय नहीं है।
Recommended Video

दूरसंचार विभाग ने 5G नीलामी के प्रस्ताव को रखा गया था, जिसे बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने 20 साल के लिए मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के मुताबिक भारत में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी जुलाई 2022 में होगी। 20 साल की वैधता अवधि के साथ कुल 72097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई में की जाएगी। इसके लिए सफल बोली लगाने वाले 20 समान मासिक किश्तों में 5 जी स्पेक्ट्रम के लिए भुगतान कर सकेंगे।
दूरसंचार विभागव (DoT) की तरफ से कई अन्य फ्रिक्वेंसी बैंड को नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। इसमें लो-फ्रिक्वेंससी बैंड्स 600 MHz (मेगाहर्ट्ज), 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz शामिल हैं। साथ ही मिड बैंड्स 3300 MHz की नीलामी की जाएगी। हाई फ्रिक्वेंसी बैंड 26 GHz को नीलामी के लिए रखा जाएगा।
सरकार का कहना है कि स्पेक्ट्रम पूरे 5G इको-सिस्टम का एक आवश्यक हिस्सा है। 5G सेवाओं में नए युग के व्यवसाय बनाने, उद्यमों के लिए अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न करने की क्षमता है। 5जी सेवाएं, 4जी की तुलना में करीब 10 गुना तेज होंगी।












Click it and Unblock the Notifications