मॉडल टेनेंसी एक्ट को मिली मोदी कैबिनेट की मंजूरी, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बनाएंगे कानून
नई दिल्ली, जून 2। केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मॉडल टेनेंसी एक्ट को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस एक्ट को मंजूरी दी गई। आपको बता दें कि इस एक्ट के आने के बाद भारत में रेंटल हाउसिंग के क्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा। आगे इस क्षेत्र में कई बदलाव लाने के लिए या इस मसौदे को कानून बनाकर या फिर मौजूदा कानून में संशोधन करके इसमें दिए गए प्रावधान लागू किए जा सकते हैं।
Recommended Video

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश बना सकेंगे अब कानून
आपको बता दें कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2019 में मॉडल टेनेंसी बिल के ड्राफ्ट को तैयार किया था और अब जाकर इस एक्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। मॉडल टेनेंसी एक्ट के ड्राफ्ट को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा जाएगा और उसके बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इस ड्राफ्ट को अपनाकर इसे कानून का रूप दे सकेंगे।
इस एक्ट से क्या होंगे फायदे
- आपको बता दें कि इस एक्ट के जरिए रेंटल हाउसिंग मार्केट को बेहतर बनाया जा सकेगा। यह सभी आय समूहों के लिए पर्याप्त किराये के आवास स्टॉक के निर्माण को सक्षम करेगा, जिससे बेघरों की समस्या का समाधान होगा। मॉडल टेनेंसी एक्ट औपचारिक बाजार की ओर धीरे-धीरे शिफ्ट करके किराये के आवास के इंस्टीट्यूनेशनालाइजेशन को सक्षम बनाएगा।
- मॉडल टेनेंसी एक्ट किराए के आवास उद्देश्यों के लिए खाली घरों को खोलने की सुविधा प्रदान करेगा। इससे आवास की भारी कमी को दूर करने के लिए एक व्यवसाय मॉडल के रूप में किराए के आवास में निजी भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- मॉडल टेनेंसी एक्ट से लोगों को प्रॉपर्टी किराये पर लेने में आसानी होगी। धोखाधड़ी या प्रताड़ना से बचने का पूरा अधिकार मिलेगा। इसके लिए लोगों के पास अदालत में जाने का भी विकल्प होगा। अगर किरायेदार और मकान किराए पर देने वाले दोनों को फायदा होगा। दोनों को किसी बात को लेकर विवाद होने पर अथॉरिटी में जाने का अधिकार होगा। इसके लिए अलग से कोर्ट को भी व्यवस्था होगी।
सरकार ने दावा किया है कि मॉडल टेनेंसी एक्ट किराये के आवास के लिए खाली मकानों को खोलने की सुविधा प्रदान करेगा।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications