Nirmala Sitharaman Net Worth: जानिए देश का बजट संभालने वाली सीतरमण के पास खुद कितनी है संपत्ति?

Nirmala Sitharaman's Net Worth: आज मोदी सरकार 3 का पहला आम बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया है, उन्होंने लगातार 7वीं बार बजट भाषण पढ़कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में लगातार पांच बार बजट पेश किया था।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही संकेत दिए थे किए थे इस बार का बजट काफी मजबूत होने वाला है। बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें।

Nirmala Sitharaman Net Worth

देश का वित्तमंत्रालय संभालने वाली सीतारमण की छवि शार्प माइंड और स्वच्छ नेता की है। वो देश की पहली पूर्णकालिक वित्तमंत्री हैं।

तमिलनाडु के मदुरै में हुआ सीतारमण का जन्म

18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मी सीतारमण एक सिंपल लेकिन पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती हैं। तमिल अयंगर ब्राह्मण फैमिली से आने वाली निर्मला सीतारमण क पिता नारायणन सीतारमण रेलवे में काम करते थे।

सीतारमण ने अर्थशास्त्र में मास्टर किया है

सीतारमण बचपन से ही काफी मेधावी थीं उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अर्थशास्त्र में मास्टर और एम.फिल किया है।

सीतारमण वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं

भाजपा ज्वाइन करने के बाद से उनका कद लगातार बढ़ता ही गया, वो मोदी 1 सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं तो वहीं इससे पहले वो वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री और साल 2003 -2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और भाजपा प्रवक्ता जैसी भूमिकाओं भी नजर आ चुकी हैं।

फोर्ब्स ने विश्व की सशक्त महिलाओं में शामिल किया

उन्हें मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने विश्व की सशक्त महिलाओं में शामिल किया था। 'Myneta.info' के अनुसार निर्मला सीतारमण के पास 2,50,99,396 रुपये की संपत्ति है, जिसमें चल और अचल दोनों संपत्ति शामिल है।

निर्मला सीतारमण के पास कोई कार नहीं

उनके पास 315 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है। उनके पास कोई कार नहीं है और हैदराबाद में उनके पास करीब 16 लाख की जमीन है।

कुछ लोगों से 33,94,838 रुपये का कर्ज भी लिया है

उनके पास शेयर और अन्य निवेश भी हैं। उन्होंने विभिन्न कंपनियों में निवेश किया है तो वहीं उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों से कुछ लोगों से 33,94,838 रुपये का कर्ज भी लिया हुआ है, जबकि उनके पास 17,200 रुपये की नकदी और 45,04,479 रुपये का बैंक बैलेंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+