Budget 2023 चुनावी रेवड़ी नहीं, 140 करोड़ लोगों को सशक्त बनाने वाला, बोले- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने Budget 2023 की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ये बजट देश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।

Budget 2023: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने आम बजट 2023 (Union Budget 2023) पर विपक्ष के आरोपों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने बजट को लेकर की गई अपनी टिप्पणी में कहा कि विपक्ष यह बजट 140 करोड़ लोगों को सशक्त बनाता है। एक चुनावी बजट के ठीक ये विपरीत है, जिसमें सिर्फ चुनावी रेवड़ियां बांटने का काम होता है।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने एनएनआई को बताया कि ये एक संतुलित बजट है। जिसमें सभी का ध्यान रखा गया है। यह बजट देश के 140 करोड़ लोगों को मजबूत बनाने वाला है। उन्होंने कहा नया आम बजट भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। ये भारत को एक ऐसे देश के रूप में बड़े आत्मविश्वास के साथ अमृत काल में प्रवेश करने के लिए तैयार करेगा जो भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने की योजना पर काम कर रहा है जहां अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ-साथ हर कोई विकास कर सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था है। ऐसा दुनिया के देशों का मानना है। ऐसे में आम बजट को संतुलित रखा गया है। इस बजट की सुंदरता यह है कि यह समावेशी विकास की ओर ले जाएगा।
केंद्रीय बजट 2023 तीसरी बार पेपरलेस रूप में पेश किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट की मुख्य विशेषताओं में नई आयकर व्यवस्था के तहत बड़े प्रोत्साहन शामिल हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था में आईटी छूट की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दी गई है और नई कर व्यवस्था डिफॉल्ट कर व्यवस्था होगी। पूंजीगत व्यय परिव्यय को 33 प्रतिशत बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications