Union Budget 2020: पीली साड़ी में संसद पहुंचीं निर्मला सीतारमण, परिवार भी पहुंचा, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। आज दिन के 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में केंद्रीय बजट को पेश करेंगी, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये दूसरा आम बजट है, लोकसभा में बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। बजट को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है और अब केंद्रीय कैबिनेट में बजट पास होगा।

पीली साड़ी पहन हाथ में बहीखाता लिए निर्मला सीतारमण पहुंची संसद

इस दौरान वित्त मंत्री पीली साड़ी में नजर आईं, इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार भी बही-खाते के साथ बजट पेश करेंगी। पांच जुलाई, 2019 को अपना पहला बजट पेश करते समय सीतारमण ने वर्षों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए लेदर बैग की जगह बही-खाते के साथ संसद में प्रवेश किया था।

सीतारमण का परिवार भी संसद भवन पहुंचा

बताते चलें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का परिवार भी संसद भवन पहुंच गया है, संसद भवन में निर्मला सीतारमण के अंकल, भाई और बेटी पहुंचे हैं, गौरतलब है कि निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जिन पर पूर्ण रूप से वित्त मंत्रालय का कार्यभार है. निर्मला सीतारमण आज अपना दूसरा बजट पेश करेंगी, फिलहाल निर्मला सीतारमण के पिटारे में क्या है, ये तो अब से कुछ देर बाद पता चल जाएगा लेकिन इस बजट पर पूरे देश की निगाहें हैं।

बजट पर पूरे देश की निगाहें

बजट पर पूरे देश की निगाहें

ऐसी उम्मीद है कि इस बार के बजट में टैक्सपेयर्स के लिये इनकम टैक्स छूट की सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया जा सकता है तो वहीं 5 लाख से 7.50 लाख रुपये की आय पर 10 फीसदी का एक नया टैक्स स्लैब का ऐलान भी हो सकता है तो वहीं निवेश पर टैक्स छूट की सीमा को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+