बजट 2018: केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने 28 जनवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली। 29 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 28 जनवरी को संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बजट सत्र को लेकर सभी दलों के बीच चर्चा की जाएगी और आगे रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बजट 2018: अनंत कुमार ने 28 जनवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक

इस बार संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसी दिन सदन में सरकार की ओर से इकॉनॉमिक सर्वे यानी आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। वहीं बजट सत्र से एक दिन पहले संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जिसमें बजट सत्र के दौरान आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। ये बजट सत्र केंद्र की एनडीए सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव भी है।

दूसरी ओर एक फरवरी को आने वाले आम बजट को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार बजट सत्र दो चरणों में होगा, जिसमें पहला फेज 29 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा, वहीं दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा। ये पहली बार है जब एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आम बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+