आम बजट 2016: महंगी हुई शराब, थोड़ी-थोड़ी पिया करो
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज एनडीए सरकार का दूसरा पूर्ण बजट संसद में पेश किया। अरुण जेटली ने तीसरी बार बजट पेश किया। शराब और सिगरेट पीने वालों के लिए ये आम बजट झटका देने वाला रहा। क्योंकि बीडी के अलावा बाकी सभी तंबाकू उत्पादों पर 10-15 फीसदी टैक्स बढ़ा दिया गया। जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

गुटखा, सिगरेट और सिगार मंहगा हो गया है। बात अगर शराब की करें तो अब शराब पीना काफी महंगा हो जाएगा। चाहें आप खरीद कर घर पर पिएं या फिर किसी बार या रेस्त्रां में। सरकार ने अपने इस आम बजट में पान मसाला, तंबाकू पर 10-15 से फीसदी तक एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications