आम बजट 2015 में शायर बने जेटली ने कहा 'बाग में अब तक कुछ कांटे पुराने हैं'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। वित्त वर्ष 2015-16 का आम बजट वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में पेश कर दिया है। यह मोदी सरकार का पहला पूर्ण बजट है जो संसद में पेश किया जा रहा है। बजट की शुरुआत करते हुए अरुण जेटली ने शायराना अंदाज में पूर्ववर्ती सरकारों के कामकाज पर निशाना साधा। जेटली ने कहा ''कुछ तो फूल खिलाए हमने और कुछ फूल खिलाने हैं, मुश्किल ये है कि बाग में अब तक कुछ कांटे पुराने हैं।''

आपको बताते चलें कि बजट सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जोरदार गतिरोध बना हुआ है। इसी गतिरोध की तल्खी जेटली के बजट भाषण की शुरुआत के दौरान ही देखने को मिल गई। इससे पहले रेल बजट आने पर विपक्ष ने जमकर सरकार पर निशाना साधा था।
आम बजट के कुछ खास ऐलान
- ईपीएफ में 3 हजार करोड़ रुपए का कोई दावेदार नहीं है। हम उसका इस्तेमाल वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन देने, किसानों की मदद के लिये किया जायेगा।
- एक्सीडेंटल बीमा योजना के लिये 330 रुपए प्रति वर्ष का प्रीमियम होगा। इसके अंतर्गत 2 लाख रुपए का बीमा होगा।
- अटल पेंशन योजना शुरू करेंगे, इसके अंतर्गत सरकार 50 फीसदी योगदान करेगी। दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जायेगा।
- देश की बड़ी जनसंख्या बीमा से अलग है। इस लिये यूनिवर्सल सोशल सिक्योरिटी सिस्टम बनाने के लिये प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू करने जा रहे हैं। इसमें अकसमात मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए दिये जायेंगे।
- 1 लाख 54 हजार पोस्ट ऑफिसों का इस्तेमाल बैंकिंग सेवा के लिये किया जायेगा।
- छोटी इकाईयों को अपना कारोबार करने में आसानी हो, इसके लिये हम कई कदम उठा रहे हैं। इसमें हम ई-ट्रेड से जुड़े कदम उठा रहे हैं। इंटरनेट के जरिये छोटे उद्यमी अपना व्यापार बढ़ा सकेंगे। दिवालिया होने की कगार पर इकाईयों के लिये भी कदम उठाया जायेगा, ताकि वो पुन: जीवित हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications