जम्मू कश्मीर के उधरमपुर में कुछ लोगों ने कई राउंड की फायरिंग
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक खुलेआम गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना उधमपुर के गंगेरा हिल्स की है, जहां देर रात कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बारे में उधमपुर की एएसपी तबस्सुम प्रवीन ने बताया कि देर रात 3-4 लोग एक कार से आए और इन लोगों ने कई राउंड गोली चलाई, और मौके से फरार हो गए।

तबस्सुम प्रवीन ने घटना के बारे में बताया कि यह काम आतंकियों का नहीं लगता है, यह स्थानीय क्राइम का मामला प्रतीत हो रहा है, हम पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं साथ ही मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं सकी है कि आखिर किन लोगों ने यह फायरिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications