Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UNESCO World Heritage: धोलावीरा-रामप्पा मंदिर के साथ 'सुपर-40 क्लब' में शामिल हुआ भारत, पूरी लिस्ट देखिए

नई दिल्ली, 27 जुलाई: यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट के मामले में भारत आज 'सुपर-40 क्लब' में शामिल हो गया है। मंगलवार को गुजरात के अतिप्राचीन शहर धोलावीरा का नाम इसमें जुड़ा है। इस साल भारत के लिए यह दूसरी कामयाबी है। रविवार को ही तेलंगाना के प्रसिद्ध शिव मंदिर रामप्पा को इस लिस्ट में शामिल किया गया था। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की ओर से भारत के 38 स्थल विश्व धरोहर घोषित किए गए थे। आइए हम उन सभी 40 विश्व धरोहरों की लिस्ट देखते हैं, जो अब भारत में हैं।

पहले रामप्पा मंदिर फिर धोलावीरा

पहले रामप्पा मंदिर फिर धोलावीरा

मंगलावर को यूनेस्को ने गुजरात के धोलावीरा को विश्व धरोहर घोषित किया है। इस हफ्ते ही इसने तेलंगाना के प्रसिद्ध और बेहद सुंदर रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर घोषित किया था। गुजरात में अभी का धोलावीरा कभी अति प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) का एक महत्वपूर्ण शहर हुआ करता था। रविवार को यूनेस्को की कमिटी ने तेलंगाना के प्रसिद्ध काकतीय रुद्रश्वेर (रामप्पा) मंदिर को इस संरक्षित लिस्ट में शामिल किया था। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा है कि भारत के इन दोनों विश्व धरोहर स्थलों से 'प्राचीन समाज के ज्ञान और जीने के तरीके, रिवाज और समुदायों के बारे में महान अंतरदृष्टि ' मिलती है।

बहुत ही गौरवपूर्ण है धोलावीरा का इतिहास

बहुत ही गौरवपूर्ण है धोलावीरा का इतिहास

यूनेस्को ने धोलावीरा को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित करने की घोषणा के पीछे इसकी जल प्रबंधन व्यवस्था, कई स्तरीय सुरक्षा तंत्र, निर्माण में बड़े पैमाने पर पत्थरों के उपयोग और समाधि की विशेष संरचनाएं हैं, जो इस प्राचीन शहर को अन्य सांस्कृतिक स्थलों से अलग करती हैं। संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक संस्था के बयान में कहा गया है, 'धोलावीरा का प्राचीन शहर दक्षिण एशिया में सबसे अद्भुत और अच्छी तरह से संरक्षित शहरी बस्तियों में से एक है, जो तीसरी से मध्य दूसरी सहस्राब्दी ईसा पूर्व (सामान्य युग से पहले) तक है।'

पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी

पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी

पिछली बार की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी इस खबर को सुनते ही ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, 'इस खबर से बहुत ही ज्यादा प्रसन्नता हुई। धोलावीरा एक महत्वपूर्ण शहरी केंद्र था और हमारे अतीत के साथ हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। विशेष रूप से इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व में रुचि रखने वालों को यहां की यात्रा जरूर करनी चाहिए।' उधर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने इसे देश के लिए गर्व का अवसर बताया है कहा है कि इसके साथ ही भारत वर्ल्ड हेरिटेज के 'सुपर-40 क्लब' में शामिल हो गया है। उन्होंने ट्वीट किया है, 'आज भारत के लिए गर्व का दिन है, खासकर गुजरात के लोगों के लिए। 2014 से भारत में 10 वर्ल्ड हेरिटेज साइट शामिल हुए हैं-हमारे कुल स्थलों का एक चौथाई। यह भारतीय संस्कृति, विरासत और भारतीय जीवन शैली को बढ़ावा देने के पीएम नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाता है।'

भारत की 40 विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट

भारत की 40 विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट

गुजरात के धोलावीरा और तेलंगाना के रामप्पा रुद्रेश्वर मंदिर के वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित होने के साथ भारत में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के जरिए संरक्षित होने वाले स्थलों की संख्या अब 40 पहुंच गई है:-

1- धोलावीरा, गुजरात

2- रामप्पा मंदिर, तेलंगाना

3- ताज महल, आगरा, उत्तर प्रदेश

4- खजुराहो, मध्य प्रदेश

5- अजंता गुफा, महाराष्ट्र

6- एलोरा गुफा- महाराष्ट्र

7- महाबोधि मंदिर, बोध गया, बिहार

8- सूर्य मंदिर, कोणार्क, ओडिशा

9- लाल किला, दिल्ली

10- सांची बौद्ध स्मारक, मध्य प्रदेश

11- चोल मंदिर, तमिलनाडु

12- काजीरंगा वन्य जीव अभ्यारण्य, असम

13- स्मारकों का समूह, महाबलीपुरम, तमिलनाडु

14- सुंदरबन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल

15- हुमायूं का मकबरा, नई दिल्ली

16- जंतर मंतर, जयपुर, राजस्थान

17- आगरा किला, आगरा, उत्तर प्रदेश

18- पत्तदकल स्मारक, कर्नाटक

19- एलिफेंटा गुफा, महाराष्ट्र

20- माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया

21- नालंदा महाविहार (प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय), बिहार

22- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (विक्टोरिया टर्मिनस), मुंबई

23- कुतुब मीनार और उसके स्मारक, नई दिल्ली

24- चंपानेर-पावागढ़ आर्कियोलॉजिकल पार्क, गुजरात

25- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, हिमाचल प्रदेश

26- राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग

27- गोवा के चर्च और कॉन्वेंट

28- भीमबेटका रॉक शेल्टर्स (शैलाश्रय), मध्य प्रदेश

29- मानस वन्य जीव अभ्यारण्य, असम

30- फतेहरपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश

31-रानी की वाव, पाटन, गुजरात

32- नंदा देवी और वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क, उत्तराखंड

33- पश्चिमी घाट

34- कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम

35- कैपिटल कॉम्पलेक्स, चंडीगढ़

36- ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद

37- विक्टोरियन एंड आर्ट डेको एनसेंबल, मुंबई

38- पिंक सिटी, जयपुर

39- केवलादेव नेशनल पार्क, भरतपुर, राजस्थान

40- हम्पी, कर्नाटक

(तस्वीरें सौजन्य: पीएम मोदी ट्विटर हैंडल )

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+