व्यापमं का आरोपी कांग्रेस में शामिल, भड़के पार्टी के नेता ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में व्यापमं को लेकर बीजेपी को घेरने वाली कांग्रेस खुद ही मुश्किलों में नजर आ रही है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही गुलाब सिंह किरार ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है। केके मिश्रा ने कहा है कि राफेल और अन्य भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लड़ाई कैसे जारी रहेगी जब कांग्रेस के अध्यक्ष ही वयापमं के आरोपी को पार्टी में शामिल करा रहे हैं।

गुलाब सिंह किरार बने कांग्रेस के लिए मुसीबत

गुलाब सिंह किरार बने कांग्रेस के लिए मुसीबत

केके मिश्रा ने दावा किया कि ना केवल व्यापमं मामले में आरोपी गुलाब सिंह किरार को इंदौर में राहुल गांधी से मिलवाया गया, बल्कि उनको पार्टी में शामिल भी कर लिया गया है। इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद पार्टी में हलचल मच गई। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर कार्यकर्ताओं के गिरते मनोबल पर चिंता जताई। जबकि कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि गुलाब सिंह को पार्टी की सदस्यता नहीं दिलाई गई है और ना ही कांग्रेस के साथ उनका कोई संबंध है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दी थी ट्वीट कर जानकारी, किरकिरी होने पर हटाया ट्वीट

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दी थी ट्वीट कर जानकारी, किरकिरी होने पर हटाया ट्वीट

खबर है कि गुलाब सिंह के अलावा दो अन्य नेताओं की होटल में राहुल गांधी से मुलाकात कराई गई थी। इस दौरान उनके द्वारा फोटो भी ली गई थी। ये तस्वीर उसी हॉल की है जहां से राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया था। सूत्रों का कहना है कि होटल के 8वें फ्लोर पर सुबह करीब 10 बजे इन नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। व्यापमं के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले केके मिश्रा ने कहा, ' वे आहत हैं कि मुख्य आरोपी को पार्टी में शामिल होने की अनुमति दी गई।'

पार्टी ने नेता ने लिखा राहुल को खत

पार्टी ने नेता ने लिखा राहुल को खत

गुलाब सिंह के मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राहुल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि किरार के बारे में सारे सबूत हैं, उन्होंने लिखा है कि गुलाब सिंह ने ना केवल अपने दोनों बेटों का मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराया बल्कि दूसरों से भी घूस लेकर एडमिशन कराया। जब इसको लेकर खुलासा हुआ तो एसआईटी किरार को गिरफ्तार करने के लिए तलाशने लगी, पुलिस ने गुलाब सिंह के पकड़े जाने पर 10 हजार रु का इनाम भी रखा था। केके मिश्रा ने कहा कि जब राज्यमंत्री रहते गुलाब सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के साथ मंच साझा किया तो कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। उन्होंने कहा, 'जब शिवराज सिंह ने कोर्ट में गुलाब सिंह को पहचानने से इनकार कर दिया था तब सवाल उठे थे कि कैसे वे अपने मंत्री को ही नहीं पहचान पा रहे हैं।'

'आरोपी पार्टी में शामिल कराए जाएंगे तो कैसे लड़ी जाएगी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई'

'आरोपी पार्टी में शामिल कराए जाएंगे तो कैसे लड़ी जाएगी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई'

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ाई कैसे जारी रहेगी जब घोटालों के आरोपी पार्टी में शामिल कराए जाते रहेंगे। लेकिन अब मामला पार्टी के अंदर ही इतना बढ़ चुका है कि राज्य के कांग्रेस नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ, दीपक बावरिया और सुरेश पचौरी ने चुप्पी साध ली है जो लोग राहुल और किरार की मुलाकात के वक्त मौजूद थे। एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा कि हो सकता है कि गुलाब सिंह अचानक होटल आ गए हों, और कमलनाथ से सामना हो गया हो। उनके पार्टी में शामिल होने की खबर नहीं है। हालांकि केके मिश्रा और अन्य नेताओं ने माना है कि बीजेपी विधायक संजय शर्मा, कमलापत आर्या और गुलाब सिंह न केवल राहुल से मिले बल्कि कांग्रेस में शामिल भी हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+