दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड छोटा शकील की बड़ी बहन की कोरोना से मौत, 1 महीने में दो बहनों की गई जान
ठाणे। आतंक का सिंडीकेट चलाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का राइट हैंड छोटा शकील को एक महीने में दूसरी बार बड़ा सदमा लगा है। छोटा शकील की बड़ी बहन हमीदा की मौत हो गई है। हमीदा महाराष्ट्र के ठाणे में रहती थीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हामीदा कोरोना वायरस से पीडि़त थी। आपको बता दें कि पिछले महीने छोटी बहन फहमीदा शेख का निधन हो गया था। उसकी उम्र 50 साल थी।

फहमीदा शेख को दिल का दौरा पड़ा था। फहमीदा अपने परिवार के साथ मुंबई के मीरा रोड पर रहती थी। उसके पति आरिफ शेख प्रॉपर्टी का काम करते हैं। बहन की मौत के बाद छोटा शकील ने अपने जीजा आरिफ और परिवार से फोन पर बात भी की थी। फहमीदा पहले दुबई में रहती थी। 2006 में वह मुंबई में शिफ्ट हो गई थी। अंडरवर्ल्ड के सूत्र बताते हैं कि फहमीदा छोटा शकील की सबसे प्रिय बहनों में थी। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
छोटा शकील के बारे में जानिए
छोटा शकील 60 के दशक के मध्य में मुंबई में एक संदिग्ध ट्रैवल एजेंसी चलाता था। 1980 के दशक में वह दाऊद के साथ मिल गया और माफिया के तौर पर उभरा। उसे दाऊद का काफी करीबी माना जाता है। कई जांच एजेंसियां ये भी कहती हैं कि वो दाऊद की डी कंपनी को वहीं चलाता था।
1988 में राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के तहत गिरफ्तार होने के बाद छोटा शकील लगभग चार महीने जेल में रहा। जमानत मिलते ही वो भागकर दाऊद के पास दुबई चला गया। बाद में मार्च 1993 में दोनों ने भारत के सबसे बड़े आतंकवादी हमले मुंबई सीरियल ब्लास्ट की साजिश बनाई और उसे अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications