कई सालों से जेल में बंद है डॉन, फिर भी बन गया बाप- जानिए इसके पीछे की कहानी

मुंबई। अंडरवर्ल्‍ड का एक डॉन बाप बन गया। इसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जो हैरान करने वाला हो। लेकिन अब हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो चौंकाने वाला है। जी हां वो बाप कैसे बन गया जबकि वो तो पिछले कई सालों से जेल में बंद हैं और उसे पैरोल भी नहीं मिली। तो आईए बताते हैं आपको इस पूरे मामले के बारे में। एक बेवसाइट में छपी खबर के मुताबिक उस अंडरवर्ल्‍ड डॉन पर महाराष्‍ट्र के अलावा कई अन्‍य राज्‍यों में संगीन अपराधों में मुकदमे चल रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि किस राज्‍य की जेल में रहते हुए वो बाप बना।

कई सालों से जेल में बंद है डॉन, फिर भी बन गया बाप- जानिए इसके पीछे की कहानी

बेवासाइट के मुताबिक कई साल पहले विदेश से प्रत्‍यर्पित होकर आए आरोपियों में यह डॉन भी शामिल था। कुछ मामलों में वो दोषी करार हो चुका है तो कई मुकदमों में उसके तारीख लगती है। इस संबंध में वह एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य आता जाता रहता है। इसी दौरान उसे ट्रेन में एक लड़की से प्‍यार हो गया। दोनों ने शादी तो नहीं की लेकिन एक दूसरे के हमसफर बन गए। इसी दौरान वो गर्भवती हो गई और अब उसने बच्‍ची को जन्‍म दिया है। जानकारी के मुताबिक गर्भावस्‍था के दौरान उसका ज्‍यादा वक्‍त यूपी के गोंडा में गुजरा।

कैसे मिले दोनों और बने संबंध

खबर के मुताबिक दोनों की एकांत में मुलाकात मुंबई में लोकल ट्रेन में हुई। मुंबई सीएसएमटी से छूटने वाली मेल ट्रेन टेढ़े-मेढ़े ट्रैक की वजह से मस्जिद बंदर स्टेशन तक चींटी की रफ्तार से चलती है। उसी दौरान डॉन की प्रेमिका ट्रेन के सामान्य डिब्बे में घुसी होगी। आरोपी को अदालत की तारीख पर ले जाने वाले पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा के बहाने ट्रेन में टॉयलेट से सटे एक कूपे को अपने कब्जे में ले लेते हैं और उस कूपे को एक चादर से ढंक दिया जाता है। फिर आरोपी को उसकी प्रेमिका के साथ अकेला छोड़ दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+