जेल में ऐश कर रहा है डॉन अबु सलेम, गर्लफ्रेंड से करता है सिक्रेट मीटिंग

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। तलोजा जेल में अंडरवर्ल्‍ड डॉन अबु सलेम की कुछ ऐसी तस्‍वीरें सामने आई हैं जिसने जेल प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है। जी हां जो तस्‍वीरें वायरल हुई हैं उसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि अबु सलेम जेल के अंदर ऐश की जिंदगी जी रहा है। मुंबई की एक अंग्रेजी अखबार मेल टूडे ने सलेम की कुछ फोटो प्रकाशित की हैं जिसमें वो पुलिस कस्‍टडी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा नजर आ रहा है।

Underworld don Abu Salem enjoying luxurious life even in jail

अखबार की मांगे तो सारे फोटोज साल 2012 से 2015 के बीच की हैं। लखनऊ और दिल्‍ली पेशी पर जाने के दौरान अबु सलेम कई बार अपनी गर्लफ्रेंड सय्यद बहार कौसर से मुलाकात कर चुका है। ये मुलाकातें पुलिस की मौजूदगी में ट्रेन और कोर्ट के बाहर किसी रेस्टोरेंट में कराई जाती थी। आपको बताते चलें कि बहार कौसर वही महिला है जिसने पिछले साल टाडा कोर्ट में अबु सलेम से शादी करने की अर्जी दी थी और शादी न करवाने पर खुदकुशी की बात कही थी।

अपनी अर्जी में क्‍या कहा था कौसर ने?

6 पन्‍नों की अपनी अर्जी में कौसर ने कहा था कि "2014 में उसके और सलेम के ट्रेन में निकाह की खबरों ने उसके जीवन को पूरी तरह तबाह कर दिया है। अब मेरे पास अबु सलेम से सामाजिक तौर पर शादी करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। अगर मुझे इसकी इजाजत नहीं दी गई तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। कौसर ने सलेम संग ट्रेन में रजिस्टर्ड निकाह की इजाजत मांगी थी।''

Underworld don Abu Salem enjoying luxurious life even in jail

फिलहाल इस मामले पर कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलेम सिर्फ कौसर के ही नहीं बल्कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के टच में भी है। रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में वह कौसर के परिजनों से फोन से बात करता हुआ पकड़ा गया था।

जेल में पार्टी के लिए KFC चिकन मंगाता है सलेम

पिछले साल भी अबु सलेम पर जेल में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने का आरोप लगा था। सलेम को जेल में घर का खाना मिलता है। अबु सलेम को जेल में अकसर मकोका के तहत सजा काट रहे कैदी विश्‍वनाथ शेट्टी के साथ खाना खाता है। इसके अलावा दो अन्‍य कैदी भी साथ में खाना खाते हैं। जो अहम खुलासा है वो ये है कि अबु सलेम जेल में पार्टी करने के लिए KFC का चिकन मंगाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+