बेंगलुरू में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 4 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरू में निर्माणाधीन बिल्डिंग के गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह निर्माणाधीन बिल्डिंग बेंगलुरू के पुलिकेशी नगर में है, जहां अचानक से बिल्डिंग के गिर जाने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक मलबे से 7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। साथ ही जो अन्य लोग इस मलबे में दबे हैं उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव के कार्य में फायर सर्विस, एनडीआरएप, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौजूद हैं।

बता दें कि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों का घर सेन निकलना मुश्किल हो गया है। मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर समस्या से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। बारिश की वजह से मुंबई और पुणे में भी बिल्डिंग की दीवार गिर गई थी, जिसकी वजह से दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications