चेन्नई में गिरी निर्माणाधीन इमारत, 23 लोगों को मलबे से निकाला गया
चेन्नई। देश के अलग-अलग हिस्सों में एक के बाद एक जगहों पर निर्माणाधीन इमारतें गिरने की खबरें लगातार आ रही हैं। ताजा मामला तमिलनाडु के चेन्नई से है। यहां पर एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से 23 लोग घायल हो गए हैं। वहीं कुछ लोग मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं। घटना चेन्नई के कंडानचावड़ी इलाके की है। 8 एंबुलेंस और 3 फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बचाव अभियान जारी है। 5 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा शनिवार शाम 7 बजे की करीब हुआ। जिस समय यह हादसा हुआ वहां कई मजदूर कार्य कर रहे थे। रात को यह हादसा होने के बाद राहत कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एनडीआरएफ के जवान फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं।
वहीं तमिलनाडु में इमारत गिरने की घटना के कुछ घंटे पहले पुणे में एक दो मंजिला इमारत गिर पड़ी। इसमें कुछ बच्चे फंस गए थे। घटना 12.30 बजे के आसपास की है। पुणे के केशवनगर इलाके में जब एक 30 साल पुरानी इमारत गिर पड़ी थी। घायलों को निकलकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications