जानिये कौन हैं करण सांगवान, जिन्हें Unacademy ने वीडियो वायरल होने पर किया बर्खास्त
Unacademy teacher Karan Sangwan: अनअकेडमी के शिक्षक करण सांगवान पिछले दो दिनों से चर्चा में हैं। 'बायकॉटअनअकेडमी' ट्रेंड के बाद ये चर्चा में आए। सांगवान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे छात्रों से पढ़े-लिखे लोगों को वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद ऐसा बवाल मचा कि अनअकेडमी ने करण सांगवान को निकाल दिया।
आखिर कौन हैं करण सांगवान?
अब सांगवान ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसमें उनका कहना है कि वे इस विवाद के बारे में डीटेल में बात करेंगे। इसमें वे उस वीडियो के बारे में बात करेंगे, जिसकी वजह से अनअकेडमी ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

विवादों से घिरे करण
नौकरी से निकाले जाने के बाद सांगवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि वायरल वीडियो की वजह से वे विवाद में हैं और उस विवाद की वजह से कई छात्र, जो कि न्यायिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें बहुत खराब परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।
'लीगल पाठशाला' के मालिक है करण
बताते चलें कि करण सांगवान हरियाणा के रहने वाले हैं, जिन्होंने क्रिमिनल लॉ में एलएलएम किया हुआ है। करण सांगवाल सात साल से भी ज्यादा समय से बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साल 2020 से वे अनअकेडमी में पढ़ा रहे थे। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके नाम है Legal Pathshala. इस वीडियो के जरिये वे लोगों को 19 अगस्त को विवादित मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखने की बात कह रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो?
बताते चलें कि एक लेक्चर के दौरान सांगवान ने कहा कि याद रखें जब भी आप अगली बार वोट करें तो किसी पढ़े-लिखे व्यक्ति को ही चुनें, जो कि चीजों को समझता हो। सिर्फ ऐसे इंसान को ना चुनें, जिन्हें सिर्फ नाम बदलना आता हो। अपना फैसला ठीक तरह से लें। सांगवाल का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कमेंट सेक्शन में लोगों ने इसे भारतीय जनता पार्टी सरकार से जोड़ा। सांगवाल का ये कहना भाजपा समर्थकों को बिल्कुल भी रास नहीं आया और देखते ही देखते अनअकेडमी को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल पड़ा।
करण सांगवान का वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications