सरकारी कामकाज में हिंदी की अनदेखी पर उमा भारती ने जताया रोष
नयी दिल्ली। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने सरकारी कामकाज में हिंदी की उपेक्षा से नाराज है। उमा भारती ने अपने मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की आज नई दिल्ली में हुई बैठक बुलाई और कहा कि अंग्रेजी की जकड़न से न निकल पाना एक मनोरोग है।

जिसका इलाज किया जाना बहुत जरूरी है।उमा भारती ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे सरकारी फाइलों में हिंदी के प्रयोग की शुरूआत अपनी टिप्पणियां हिंदी में लिखकर कर सकते हैं। भारती ने मंत्रालय के उपक्रमों और अन्य संगठनों से कहा कि वे महत्वपूर्ण बैठकों, गोष्ठियों और सम्मेलनों की कार्यसूची पहले हिंदी में तैयार करे और बाद में उसका अंग्रेजी अनुवाद करे।
उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज में बातचीत की हिंदी को बढ़ावा दिया जाए। जिसमें आवश्यकतानुसार अंग्रेजी और उर्दू के शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दु:ख और शर्म का विषय है कि अंग्रेजों के भारत से चले जाने के 68 साल बाद भी हम अंग्रेजी भाषा की गुलामी से मुक्त नहीं हो पाये हैं। उन्होंने कहा, अपनी भाषा पर जिसे गर्व नहीं होता वह रीढहीन समाज होता है।












Click it and Unblock the Notifications