लाल कृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं मिलने पर उमा भारती ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जिस तरह से इस बार लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया है उसको लेकर हर तरफ चर्चा है। आडवाणी को लेकर उठ रहे तमाम सवालों पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस मामले में खुद लाल कृष्ण आडवाणी को बोलना चाहिए। जिस तरह से उम्मीदवारों की सूचि में लाल कृष्ण आडवाणी का नाम नहीं था उसपर उमा ने कहा कि इसपर से खुद आडवाणी जी को ही पर्दा उठाना चाहिए।

आडवाणी जी जैसे कद के नेता पर कोई असर नहीं

आडवाणी जी जैसे कद के नेता पर कोई असर नहीं

उमा भारती ने कहा कि जिस कद के लाल कृष्ण आडवाणी नेता है उनके लिए चुनाव लड़ने नहीं लड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा। आडवाणी की तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में इस मुकाम तक लाल कृष्ण आडवाणी ही लेकर आए जिसकी वजह से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। आडवाणी जी अपने इतने बड़े राजनीतिक कैरियर में कभी भी किसी पद की पीछे नहीं भागे। ऐसे में उन्हे टिकट नहीं दिए जाने पर उठ रहे सवालों पर से सिर्फ आडवाणी जी ही पर्दा उठा सकते हैं। किसी और के लिए उनके बारे में बोलना सही नहीं होगा।

गांधी नगर से नहीं मिला टिकट

गांधी नगर से नहीं मिला टिकट

दरअसल लाल कृष्ण आडवाणी को गुजरात के गांधी नगर से टिकट नहीं दिया गया है। उनकी जगह पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह इस बार मैदान में हैं। इसी पर जब उमा भारती से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसपर से खुद आडवाणी जी ही पर्दा उठा सकते हैं। बता दें कि भाजपा की ओर से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है कि आखिर क्यों लाल कृष्ण आडवाणी को इस बार गांधीनगर से उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

कई दिग्गज नेताओं को नहीं मिला टिकट

कई दिग्गज नेताओं को नहीं मिला टिकट

बता दें कि ना सिर्फ लाल कृष्ण आडवाणी बल्कि कई भाजपा के दिग्गज नेताओं को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। जिसमे शांता कुमार, बीसी खंडूरी, करिया मुंडा भी शामिल हैं। ये वो नेता हैं जिनकी उम्र 80 वर्ष के पार है। उमा भारती ने कहा कि उम्र की वजह से टिकट नहीं दिया जाना कोई सिद्धांत नहीं हो सकता है क्योंकि कई ऐसा यवा सांसद हैं जिनका टिकट कटा है और पार्टी ने उन्हें इस बार के चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है। 59 वर्षीय उमा भारती खुद भी इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को इस बाबत अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी।

 18 महीने की पैदल यात्रा करेंगी

18 महीने की पैदल यात्रा करेंगी

उमा भारती ने कहा कि उनकी योजना है कि वह पैदल 18 महीने की यात्रा करना चाहती हैं। यह यात्रा वह गंगा के किनारे मई माह से शुरू करेंगी। बता दें कि उमा भारती को शनिवार को पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। उमा भारती ने भरोसा जताया है कि पीएम मोदी एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेंगे और दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे, उन्हें जबरदस्त बहुमत हासिल होगा, उनका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। भारती ने कहा कि मैं प्रार्थना करती हूं कि मोदी एक बार फिर से पीएम बनें। उनके पीएम बनने से देश और गरीबों को बहुत फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+