यूक्रेन संकट: भारत ने कीव में फंसे छात्रों के लिए जारी की तीसरी एडवाइजरी

नई दिल्ली, 24 फरवरी: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत सरकार ने तीसरी एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने कहा है कि यूक्रेन में हालात चिंताजनक है। भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपनी तीसरी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि अगर किसी भारतीय नगारिक को हवाई सायरन या बम की चेतावनी मिल रही है तो वे बम बचाव घरों में जाएं।

Ukraine crisis Indian Embassy in Kiev issues 3rd travel advisory

यूक्रेन में रूस के चल रहे सैन्य अभियानों के बीच, भारतीय दूतावास ने गुरुवार को भारतीय नागरिकों / छात्रों के लिए तीसरी यात्रा सलाह जारी की। मिशन ने भारतीयों से कहा कि वे अपने परिवेश के प्रति जागरूक रहें, सुरक्षित रहें, जब तक आवश्यक न हो घरों से बाहर न निकलें और हर समय अपने दस्तावेज साथ रखने की कोशिश करें।

भारतीय दूतावास की ओर से कहा गया है कि, जैसा कि आप जानते हैं, यूक्रेन मार्शल लॉ के अधीन है, जिसने मूवमेंट को मुश्किल बना दिया है। उन छात्रों के लिए जो कीव में रहने की जगह के बिना फंसे हुए हैं, मिशन उन्हें सुरक्षित करने के लिए प्रतिष्ठानों के संपर्क में है। बयान में कहा गया है, "हम जानते हैं कि कुछ जगहों पर हवाई सायरन/बम की चेतावनी सुनाई दे रही है। यदि आप ऐसी स्थिति का सामना करते हैं, तो गूगल मैप में आस-पास के बम शेल्टर की एक सूची है, जिनमें से कई भूमिगत मेट्रो में स्थित हैं।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: सरकार ने फंसे Indian Citizens के लिए जारी किए Helpline Numbers | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कीव स्थित बम आश्रयों के पतों का आधिकारिक लिंक भी शेयर किया है। https://kyivcity.gov.ua/bezpeka ta pravoporiadok/bomboskhovy shcha ta ukryttia/

    भारतीय दूतावास ने कहा, "यूक्रेन में वर्तमान स्थिति बेहद ही अनिश्चित है. कृपया शांत रहें और आप जहां भी हों, सुरक्षित रहें। आप अपने घर में हो या फिर हॉस्टल या फिर किसी और जगह में आप सुरक्षित और शांति से रहें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस की थल सेना भी यूक्रेन में दाखिल हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अब रूस और आक्रमक तरीके से हमला कर सकता है। ऐसे में वहां रह रहे भारतीयों के लिए भी खतरा हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+