UK ने सीबीआई से कहा- नीरव मोदी 31 मई से है हमारे देश से गायब
नई दिल्ली। नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने इंटरपोल देशों को सहयोग के लिए नोटिस भेजा था, जिसमें से सिर्फ ब्रिटेन ने जवाब दिया है। पंजाब बैंक में घोटाला करके फरार हुआ नीरव मोदी के खिलाफ सीबीआई ने अपने अनुरोध पत्र में 6 देशों को सहयोग के लिए नोटिस भेजा था, जिसमें यूएसए, फ्रांस, सिंगापुर, ब्रसेल्स, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन शामिल था। इसमें सिर्फ यूके ने लेटर का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने 31 मई को आखिरी बार नीरव मोदी को देखा था।

वहीं, खबर यह भी है कि नीरव मोदी ब्रिटेन छोड़कर ब्रसेल्स भाग गया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, नीरव कहीं भी यात्रा करने के लिए सिंगापुर के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा है। वहीं, खबर यह भी है कि नीरव मोदी भारत पासपोर्ट से भी यात्रा कर है।
नीरव मोदी यूरोस्टार हाई स्पीड ट्रेन के जरिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन से बेल्जियम के ब्रसेल्स गया था। सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी ने 12 जून को प्लेन की बजाय ट्रेन से यात्रा को प्राथमिकता दी थी।बता दें कि 24 फरवरी को नीरव मोदी का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था जबकि सीबीआई ने 11 जून को इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए अनुरोध किया था।
बता दें कि नीरव मोदी के पास आधा दर्जन पासपोर्ट हैं और अब इस मामले में नई FIR दर्ज भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि एक पासपोर्ट पर नीरव का पूरा नाम है जबकि दूसरे पर केवल पहला नाम है।












Click it and Unblock the Notifications